विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे बोले- नए देशों में भी विश्व हिंदू परिषद करेगा धर्म से जुड़े काम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 30 दिसंबर 2022। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक इंदौर में शुरू हुई। बैठक में धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ हत्या, मंदिरों के सरकारी नियंत्रण से मुक्ति जैसे विषयों पर चर्चा होगी। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का कार्य अभी 29 देशों में चल रहा है। 2025 तक नए देशों में भी परिषद के काम शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर में पांच दिन तक चलने वाली बैठक में मजहबी कट्टरता, चुनौतियां और समाधान विषय पर प्रस्ताव पारित होगा। 

परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि धर्मांतरण के लिए अब पादरी भगवा वस्त्र पहनने और माला पहनते हैं। पहले चर्च सफेद रंग के होते थे, लेकिन अब उनका रंग भी भगवा किया जा रहा है। चर्च में अंग्रेजी के बजाय हिंदी में प्रार्थना होने लगी है। यहां सब धर्मांतरण के लिए किया जाता है। ईसाई मशीनरी 25 से लेकर 31 दिसंबर तक सबसे ज्यादा धर्मांतरण के प्रयास करती हैं। विश्व हिंदू परिषद बड़े पैमाने पर हिंदू समाज से जुड़ने के लिए घर वापसी का अभियान चला रहा है, जो लोग फिर हिंदू धर्म अपना रहे हैं। उन्हें समाज फिर से स्वीकारें, इसके लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।

एक लाख से अधिक समितियों का निर्माण
परिषद की बैठक में बताया गया कि अगले वर्ष परिषद के 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 2024 तक देश के एक लाख गांव में परिषद समितियों का निर्माण करेगा। इस बैठक में बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, धर्म प्रसार संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

अदिवी शेष ने अपनी आगामी फिल्म G2 का स्निक पिक शेयर कर लोगों के उत्सुकता को बढ़ाया

शेयर करे -अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 दिसंबर 2022। अभिनेता अदिवि शेष एक ऐसे क्रिटीकली एक्लेम्ड अभिनेता जिन्होंने 2022 की कमर्शियल फिल्म्स मेजर और हिट 2 के साथ लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने अब तक के सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट G2 की एक झलक साझा की है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं