सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ का मोस्ट अवेटेड गाना ‘येंतम्मा’ हुआ रिलीज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 08 अप्रैल 2023। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चार्टबस्टर गानों ने दर्शकों को जी भर कर एंटरटेन किया है। ऐसे में अब जब फिल्म अपनी रिलीज के करीब बढ़ रही है, तो सुपरस्टार लगातार अलग-अलग फ्लेवर के साथ पेश किए गए गानों के जरिए दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। हालांकि इसकी शुरूआत सुपरस्टार ने अपने रोमांटिक सॉन्ग ‘नैयो लगदा’ के साथ की, और उसके बाद एक पंजाबी डांस नंबर बिल्ली बिल्ली जारी किया, इसके बाद फिर फॉलिंग इन लव आया और हाल में फिल्म का बठुकम्मा पेश किया गया जिसमें एक कल्चरल सॉंग की झलक दिखाई दी। लेकिन अब बारी फिल्म के एक और धमाकेदार गाने ‘येंतम्मा’ है, जो दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं होने वाला है।    इस गाने को लेकर पहले से ही फैन्स के उत्साह को अगले स्तर तक बढ़ाने वाले सलमान खान और उनकी टीम ने हाल ही में गाने का टीजर जारी किया था, जिसमें उस धमाके की झलक दी गई है जो सुपरस्टार गानों में अक्सर देखा जाता है। पर अब फिल्म का पूरा गाना समाने चुका  है और जैसा कि हम देख सकते हैं कि यह निश्चित रूप से हिंदी और तेलुगू दर्शकों के लिए एक ट्रीट है, जो आखिर में लुंगी के साथ दिल खोलकर डांस करेंगे। सलमान खान के तड़के के साथ, भारत के दक्षिणी हिस्से की समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाते हुए, इस गाने में साउथ सुपरस्टार राम चरण भी हैं। अपने गाने नाटू नाटू के लिए ऑस्कर जीतने के बाद, साउथ सेंसेशन सलमान खान के साथ थिरकती नजर आ रही है, जो प्रशंसकों को क्रेजी करने लायक है।    ऐसे में जबरदस्त बीट्स से लोगों को दीवाना बनाने के सभी तत्वों के साथ, येंतम्मा ने सलमान खान, राम चरण, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े को एक ही फ्रेम में एक साथ लाया है ताकि सीटी-मार डांस मूव्स के साथ धमाल मचा सके। यानी एंटरटेनमेंट से भरपूर यह गाना साल का कूलेस्ट स्वैग सॉन्ग माना जाने लायक है।    इसके अलावा, सुपर एनर्जेटिक नजर आ रहें सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान के गाने को अपना सब कुछ दिया हैं। इस गाने में वो कई रूप और रंगों में दिखाई दे रहे हैं जिसे  मिस नहीं किया जा सकता है। कह सकते है कि सुपरस्टार के लिए उनका जुनून, उनकी एनर्जी और कमिटमेंट बहुत रोमांचक। ऐसे में कोई हैरानी नही कि क्यों वो बिगेस्ट नेशनल सुपरस्टार है।     सलमान खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल के इस सीजन का पहला 'एल-क्लासिको' आज, रोहित की पलटन के सामने धोनी के सुपर किंग्स

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मैच को आईपीएल का ‘एल क्लासिको’ भी कहा जाता है, क्योंकि दोनों लीग की सबसे […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां