1.8 अरब डॉलर के धनशोधन मामले में हांगकांग में 7 लोग गिरफ्तार, भारत से भी जुड़े महाघोटाले के तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हांगकांग 17 फरवरी 2024। हांगकांग के सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को 14 अरब हांगकांग डॉलर (1.8 अरब अमेरिकी डॉलर) के, क्षेत्र के सबसे बड़े धनशोधन मामले में कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस रकम में से कुछ भारत में एक मोबाइल ऐप घोटाला मामले से संबंधित है। हांगकांग के सीमा शुल्क व उत्पाद शुल्क विभाग ने कहा कि गिरोह ने शहर में दर्ज एक मामले से जुड़ी सबसे बड़ी राशि को स्थानांतरित करने के लिए छद्म बैंक खातों और मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल किया। सीमा शुल्क वित्तीय जांच ब्यूरो की प्रमुख सुजेट इप तुंग-चिंग ने हांगकांग में मीडिया को बताया कि यह अभियान भारत में एक मोबाइल ऐप घोटाले और देश की दो आभूषण कंपनियों से जुड़ा था, जिन्होंने कथित तौर पर लगभग 2.9 अरब हांगकांग डॉलर (37.1 करोड़ अमेरिकी डालर) रकम की हेरफेर की।

इप ने धनशोधित की गई रकम को “चौंकाने वाली” बताया, जिसमें से एक खाते में प्रतिदिन 10 करोड़ हांगकांग डॉलर (1.28 करोड़ अमेरिकी डॉलर) आते थे और उसमें 50 से अधिक दैनिक लेनदेन होते थे। उन्होंने विवरण दिए बिना कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ हांगकांग के अनिवासी चीनी थे। इप ने कहा कि हांगकांग, भारत और अन्य जगहों पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अभियान को अंजाम देने में सहयोग किया। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि संदिग्धों पर रत्न और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े लेनदेन के माध्यम से नकदी को वैध बनाने का आरोप लगाया गया था जिसमें एक 34 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल था जिसे मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।

उसकी पत्नी, भाई और पिता को भी गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ ही तीन अन्य हांगकांग निवासियों पर इलेक्ट्रॉनिक्स, रत्न और आभूषणों का व्यापार करने के लिए बड़ी संख्या में फर्जी कंपनियां और फर्जी बैंक खाते स्थापित करने का आरोप लगाया गया था। इप ने कहा, “इन बैंक खातों का उपयोग धनशोधन की कई परतों के साथ जटिल और लगातार व्यापार करने से पहले कई स्थानीय और विदेशी लेनदेन के लिए किया गया था।” हांगकांग से एसोसिएटेड प्रेस ने ब्यूरो के डिविजनल कमांडर यू यिउ-विंग के हवाले से बताया कि अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों के साथ खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान किया और पाया कि कुछ पैसा दो आभूषण कंपनियों से आया था, जिनके बारे में भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि वे घोटाले से जुड़ी थीं। अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, दस्तावेज़ों और 8,000 कैरेट से अधिक संदिग्ध सिंथेटिक रत्नों को जब्त कर लिया है जो स्पष्ट रूप से भारत में निर्यात के लिए थे।  

Leave a Reply

Next Post

आईएमडी ने इन राज्यों के लिए भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ भी शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 फरवरी 2024। कड़कड़ाती धूप के बीच जहां लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 से 22 फरवरी के दौरान भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे एक बार फिर से ठंड […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार