किसानों को रोकने के लिए दिल्ली में सात लेयर की सुरक्षा, कंटेनर से लेकर सीमेंट की बनी दीवार

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 फरवरी 2024। किसानों को आने से रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर सात लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें रेत से भरे कंटेनर, जर्सी बेरियर, कंटीली तार, लोहे के बैरिकेड, बड़े ट्रक व क्रेन लगाकर सीमेंट की दीवारें बनाई गईं हैं। बॉर्डर को पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है। मंगलवार शाम को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने टिकरी बॉर्डर के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दिए। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने दोपहर से बॉर्डर के मुख्य मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दी। बहादुरगढ़ से आने वाले मुख्य मार्ग पर बैरिकेड लगाकर ऊपर कंटीले तार लगाए गए हैं, ताकि जिससे कोई बैरिकेड पर न चढ़ सके। इसके बाद जर्सी बैरियर लगाए गए हैं।

इनके बीच की जगहों को इस तरह से बनाया गया है, जिसमें आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे। इसके बाद मिट्टी से भरे कंटेनर लगाए गए हैं। साथ ही, सोलह पहिए वाले ट्रक, क्रेन और बस खड़ी की गई है। मेट्रो के पिलर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले छोड़ने की व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस उपायुक्त जिमी चिरम ने बताया कि बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कब मैं अपनी मां से सोने का सिक्का कमाऊंगी-भूमि पेडनेकर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग ) मुंबई 17 फरवरी 2024। युवा बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ‘भक्षक’ में अपने शानदार अभिनय के लिए मिल रही सर्वसम्मत सराहना और प्यार का आनंद ले रही हैं। लेकिन जो बात भूमि के लिए इस सफलता को और भी मधुर बनाती है, वह […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'