लंदन में हो रहा पाकिस्तान के अगले सेना प्रमुख के बारे में फैसला, इमरान खान का बड़ा दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 13 नवंबर 2022। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि देश के अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति का फैसला लंदन में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ इसके लिए अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मिलने के लिए ब्रिटेन गए हुए हैं। देश की सुरक्षा के मसले देश के बाहर तय किए जा रहे हैं। दरअसल, जनरल बाजवा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होने वाला है जिसके चलते नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चा जोरों पर है। वहीं इनसब के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का लदंन जाकर नवाज शरीफ से मिलना इमरान खान का रास नहीं आ रही है।

लंदन में तमाशा हो रहा: इमरान खान
इमरान खान ने कहा कि लंदन में तमाशा हो रहा है। ऐसा दृश्य कहीं देखने को नहीं मिलता है। लंदन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बैठक का उद्देश्य क्या है? बैठक में सेना प्रमुख को चुनने के फैसले पर बातचीत हो रही है।इमरान खान ने अपनी पार्टी PTI के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति पर शहबाज शरीफ की मुलाकात के बारे में ये टिप्पणी की है। 

इमरान खान ने नवाज शरीफ पर भी बोला जोरदार हमला
इमरान खान ने कहा कि देश के अहम फैसले विदेशों में बैठे, पिछले 30 साल से पाकिस्तान को लूटने वालों द्वारा लिए जाते हैं। गौरतलब है कि इसके पहले PTI प्रमुख इमरान खान ने कहा था कि अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति का मानदंड ‘योग्यता’ पर आधारित होना चाहिए। PTI के लॉन्ग मार्च को वर्चुअली संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि जो भी योग्यता के अनुकूल हो उसे सेना प्रमुख नियुक्त किया जाना चाहिए। 

निजी विमान से निजी दौरे पर लंदन पहुंचे शहबाज 
प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम को राज्य के सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक ट्वीट में साझा किया, जहां उन्होंने लिखा, कॉप-27 सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ एक निजी उड़ान से लंदन के लिए रवाना हुए। यह पहली बार नहीं है जब शहबाज ने मार्गदर्शन लेने के लिए अपने बड़े भाई की ओर रुख किया है। इस साल अप्रैल में सत्ता में आने के बाद से यह उनके भाई की तीसरी यात्रा है। इससे पहले वह सितंबर में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने भाई से मिलने गए थे, तब भी बताया गया था कि उन्होंने नए सेना प्रमुख की नियुक्ति पर चर्चा की थी।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में टकराकर हुए क्रैश, छह लोगों की मौत की आशंका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 13 नवंबर 2022। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर क्रैश हो गए और इस हादसे में छह लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। संघीय विमानन प्रशासन के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक यह हादसा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण