अमेरिका में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में टकराकर हुए क्रैश, छह लोगों की मौत की आशंका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 13 नवंबर 2022। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर क्रैश हो गए और इस हादसे में छह लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। संघीय विमानन प्रशासन के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक यह हादसा टेक्सास के डलास शहर में एक एयर शो के दौरान हुआ।  मौके पर मौजूद रहे एंथोनी मोंटोया ने दोनों विमानों को आपस में टकराते हुए देखा। उन्होंने देखा कि आसमान में दो विमान आपस में टकरा गए। आगे कहा कि मैं पूरी तरह सदमे में चला गया और मुझे विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हुआ है। मैं अपने दोस्त के साथ एयर शो में गया था। जैसे ही विमान आपस में टकराए तो चारों ओर अफरातफरी मच गई और कुछ लोग चिल्ला रहे थे।

घटना दोपहर के समय हुई
मीडिया खबरों के मुताबिक, विमान हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन कर्मचारियों ने दुर्घटनास्थल पर तत्काल काम शुरू कर दिया। कुछ वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक जगह पर विमान का मलबा पड़ा है और कर्मचारी मलबे को हटा रहे हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा कि बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और एक बेल पी-63 किंगकोबरा दोपहर करीब 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) टकरा गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। टक्कर स्मारक वायु सेना विंग्स ओवर डलास शो के दौरान हुई।

अमेरिकी वायु सेना ने इस्तेमाल किए विमान
बी-17 एक विशाल चार इंजन वाला बमवर्षक विमान है। जिसको द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी वायु सेना ने इस्तेमाल किया था। वहीं किंगकोबरा एक अमेरिकी लड़ाकू विमान है जिसे युद्ध के दौरान ज्यादातर सोवियत सेनाओं के खिलाफ इस्तेमाल किया गया था। बोइंग कंपनी के अनुसार अधिकांश बी -17 विमानों को द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में खत्म कर दिया गया था और अब कुछ विमान ही रहे गए हैं जिनको एयर शो या संग्रहालयों में दिखाया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

आदिल जयपुरी और कशिका कपूर का रोमांटिक ट्रैक “साजन“ हुआ लॉन्च

शेयर करेहसरत जयपुरी के ग्रैंड संन आदिल जयपुरी “साजन” गाने से एक्टिंग डेब्यूट इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 13 नवंबर 2022  : सुप्रसिद्ध गीतकार हसरत जयपुरी के ग्रांड सन आदिल जयपुरी अपने डेब्यू लाँच के लिए तैयार हैं। रोमांटिक साँग “साजन“में आदिल जयपुरी के आपोजिट सोशल मीडिया सेंशेसनल  कशिका कपूर नज़र आयंगी। साँग का निर्देशन दिव्यांश […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां