कोल इंडिया लिमिटेड चैयरमेन प्रमोद अग्रवाल एसईसीएल के दौरे पर

indiareporterlive
शेयर करे

उत्पादन/उत्पादक्ता के साथ कोयले की गुणवक्ता एवं सुरक्षित खनन पर दिया जोर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 07 दिसम्बर 2020। कोल इंडिया चैयरमेन प्रमोद अग्रवाल. (आई.ए.एस) द्वारा दिनांक 07 दिसम्बर 2020 को एसईसीएल का दौरा किया गया। इस एक दिवसीय दौरे में सर्वप्रथम उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन से मुलाकात की तथा वर्तमान कोयला उत्पादन एवं उससे संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उपरांत उन्होंने एसईसीएल के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों से विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से खदानों में चल रहे खनन कार्य की समीक्षा की।

इस बैठक के दौरान कोल इंडिया चैयरमेन ने कहा कि एसईसीएल में अपार संभावनाएं  है। एसईसीएल प्रारंभ से ही कोल इंडिया की सर्वाधिक कोयला उत्पादक कंपनी रही है तथा इस अंतराल में एसईसीएल में एक उत्कृष्ट कार्यप्रणाली विकसित हुई है। उन्होनें सभी को दृढ़ संकल्पित होकर पूरी लगन के साथ इस वर्ष के कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने का आहवान किया । कार्य में तेजी एवं दक्षता लाने का सुझाव दिया तथा उत्पादन–उत्पादकता को बढ़ाने संबंधी आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

द्वितीय सत्र में कोल इंडिया चैयरमेन ने एसईसीएल मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों के साथ भेठ की एवं कंपनी स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की । उन्होनें कार्य प्रणाली को बैहतर करने एवं कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए समुचित दिशानिर्देश दिए।

कोल इंडिया चैयरमेन के इस समिक्षा बैठक के दौरान, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा, निदेशक (कार्मिक) डॉ.आर.एस. झा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एम.के. प्रसाद एवं निदेशक (वित्त) एस.एम.चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए डायल 112 की सेवा किसानों से जोड़ने के दिए निर्देश

शेयर करेकिसान धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए कर सकेंगे काॅल प्राप्त शिकायतों के समाधान की मुख्य सचिव हर सप्ताह करेंगे समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ में डायल 112 से अब किसानों की धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल