FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जून 2026। फुटबॉल मैच को दूसरी टीम के पक्ष में झुकता देखकर समय बर्बाद करने का फंडा लगभग हर टीम की प्रमुख रणनीति होता है। हालांकि फीफा विश्व कप 2026 में समय बर्बाद करने से रोकने और खेल की गति बढ़ाने के लिए तय किए गए कुछ खास नियम लागू होंगे। ये नियम इसी साल फरवरी में इंटरनेशनल फुटबाल एसोसिएशन बोर्ड (आईएफएबी) की 140वीं वार्षिक आम बैठक में तय हुए थे, जो इस फुटबाल महाकुंभ से स्वतः लागू हो जाएंगे। फुटबॉल नियम बनाने वाली आईएफएबी की तरफ से तय किए गए पांच नए नियमों के बारे में हम बता रहे हैं, जिनसे फीफा विश्व कप के मैच इस बार सुपरफास्ट नजर आएंगे।

थ्रो-इन या गोल-किक काउंटडाउन

  • खिलाड़ी को थ्रो-इन का मौका मिलने पर समय खराब किए बिना शॉट लेना होगा।
  • थ्रो-इन में जानबूझकर खेल में देरी पर मैच रेफरी सीटी बजाकर इसका इशारा करेगा।
  • पांच सेकेंड की उल्टी गिनती कर रेफरी थ्रो-इन रद्द करके दूसरी टीम को इसका मौका देगा।
  • गोल-किक में भी समय खराबी पर रेफरी 5 सेकंड गिनकर विपक्षी को कॉर्नर किक देगा।

चोट लगने पर उपचार की समय सीमा
चोट लगने पर खिलाड़ी के लिए फिजियो से ऑन- फील्ड उपचार लेने की भी समयसीमा तय हुई है। ऐसे खिलाड़ी को इलाज कराने के बाद कम से कम एक मिनट के लिए मैदान से बाहर रहना होगा।

स्थानापन्न का नियम

  • खिलाड़ी को बीच मैच में बदलने के लिए भी 10 सेकेंड की समय सीमा रहेगी।
  • रेफरी के बदलाव का संकेत देने के 10 सेकेंड के अंदर ही दोनों खिलाड़ियों को अंदर-बाहर आना-जाना होगा।
  • 10 सेकेंड में बदलाव नहीं होने पर टीम को 60 सेकेंड तक एक खिलाड़ी के बिना ही मैच में आगे खेलना होगा।

रेफरी के लिए बढ़ेगी वीएआर की मदद
मैच के दौरान वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) प्रोटोकॉल में भी तीन बदलाव किए गए हैं। बीएआर गलत तरीके से मिले दूसरे पीले कार्ड के कारण दिए रेड कार्ड की समीक्षा कर पाएगा।

छूटी हुई गेंद को लेकर नया नियम
ड्रॉप बॉल केस में खेल न रुकने की स्थिति में गेंद को अपने पास रखने वाली टीम को इसका कब्जा मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नालगोंडा 05 जूून 2026। तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मिरयालगुडा क्षेत्र के कलाकावाड़ा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक घर में आग लगने के बाद सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस