रायपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दाबके को भी लगाया गया कोरोना वैक्सीन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 16 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ एवं पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ए.टी. दाबके ने आज यहां पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर स्वेच्छा से कोरोना का वैक्सीन लगवाया।

वैक्सीन लगाने के बाद 78 वर्षीय डॉ. दाबके ने कहा कि उन्हें टीका लगाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। उन्हें आधे घंटे निगरानी कक्ष में रखा गया। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और पूरे प्रोटोकॉल का पालन करके लगाया जा रहा है। यहां की वैक्सीनेशन टीम पूरी तरह अलर्ट है। आम जनता को इसे लगाने में कोई शंका, डर नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसमें इनएक्टिव वायरस का उपयोग किया गया है। टीका लगावाने के बाद भी कोरोना एप्रोप्रीएट बिहेवीयर जैसे मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना और हाथों की सफाई आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पहला डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाना भी उतना ही आवश्यक है। तभी वैक्सीन के सही परिणाम सामने आएंगे और संबंधित व्यक्ति में दूसरा डोज लगने के दो हफ्ते बाद इम्युनिटी विकसित होगी। 

Leave a Reply

Next Post

जिला अस्पताल व सिम्स सहित 6 केन्द्रों में कोरोना टीकाकरण प्रारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 16 जनवरी 2021। कोरोना वैक्सीनेशन के देशव्यापी अभियान के तहत आज बिलासपुर में टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो गया। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी ज्ञान भोई व सिम्स चिकित्सालय में रामनाथ घोष को सबसे पहला टीका लगाया गया।  जिला अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म