मुंबई में आयोजित हेयर शो में ‘बोटोस्मूथ’ हेयर बोटॉक्स लॉन्च 

Indiareporter Live
शेयर करे

मुंबई और शेष महाराष्ट्र में लीडिंग सैलून की ओऱ से इस ट्रीटमेंट की पेशकश

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग

मुंबई 05 मार्च 2024। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के बालों की देखभाल (हेयर केयर), कलर, स्टाइलिंग और केराटिन प्रोडक्ट्स के साथ एक पेशेवर हेयर ब्रांड, गोदरेज प्रोफेशनल ने अपना नया हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट – बोटोस्मुथ पेश किया है, जिसका उपयोग महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सैलून्स में कंज्यूमर्स कर सकते हैं। पेशेवर सैलून ब्रांड ने इस हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी देने के लिए एक हेयर शो भी आयोजित किया, जिसमें राज्य भर से 100 से अधिक सैलूनिस्ट और स्टाइलिस्टों ने भाग लिया। सैलून पेशेवरों को इस उपचार के बारे में गहराई से समझ मिली जो कंज्यूमर्स के लिए बालों की देखभाल के अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है। यह पहल न केवल इनोवेटिव ट्रीटमेंट पेश करने के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि इंडस्ट्री में यह नवीनतम तकनीक है, जो प्रोफेशनल्स को अपग्रेड करने के प्रति उसके समर्पण को भी दर्शाती है। गोदरेज प्रोफेशनल का बोटोस्मुथ एक क्रांतिकारी ट्रीटमेंट है जो सभी प्रकार के बालों को रिस्टोर एंड रेविटलिज़ (पुनर्स्थापित और पुनर्जीवित) करता है। फॉर्मल्डिहाइड के शून्य उपयोग इस उपचार (ट्रीटमेंट)  का मुख्य आकर्षण है, जो इसे दूसरों की तुलना में एक सुरक्षित विकल्प बनाता है। यहां तक कि फॉर्मल्डिहाइड के बिना भी, यह बालों को बेहद मुलायम, घुंघराला-मुक्त बनाता है, और इसे प्राकृतिक रूप से सीधे दिखने वाले बालों में बदल देता है, जो 30-60 बार धोने तक टिके रहते हैं। बोटोस्मूथ, जिसमें आर्गन तेल, अंगूर के बीज का तेल, नारियल तेल, सूरजमुखी तेल और शी बटर जैसे पोषण से भरे न्यूट्री ऑइल का मिश्रण है, हेयर केयर रूटीन में क्रांति लाने का वादा करता है, यह एक उत्कृष्टता का नया मानक स्थापित करता है और व्यक्तियों को हर दिन अपने सर्वोत्तम बालों को अपनाने की शक्ति प्रदान करता है।

महाराष्ट्र में बोटोस्मूथ के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) अभिनव ग्रांधी ने कहा, “पेशेवर हेयर केयर कैटेगरी में हमारी पहले से ही मजबूत उपस्थिति रही है और हेयरकेयर व कलर में विशेषज्ञता भी है, जो हमें नेक्स्ट कैटेगरी में आगे ले जाने में मदद करती है, हमारी अगली श्रेणी (नेक्स्ट कैटेगरी) हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट है। बोटोस्मूथ एक बेहतर फॉर्मूलेशन है जो फॉर्मल्डिहाइड से मुक्त है औऱ बालों को मुलायम, लंबे समय तक टिकाऊ और बालों को फिज़ मुक्त बनाता है। बोटोस्मूथ जैसे क्रांतिकारी उत्पाद ग्राहकों के लिए सैलून अनुभव को और भी बेहतर करते हैं और सैलून मालिकों के लिए बिजनेस ग्रोथ के अवसरों को बढ़ाते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “सैलून हेयर केयर उपचार में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए नवीनतम हेयर उपचारों के बारे में कौशल-निर्माण शिक्षा (स्कील बिल्डिंग एजुकेशन) महत्वपूर्ण है। गोदरेज प्रोफेशनल महाराष्ट्र के स्टाइलिस्टों के लिए अंतरराष्ट्रीय हेयरड्रेसर और उद्योग विशेषज्ञों के साथ प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कर उन्हें ऐसी सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इससे इन सभी हेयर स्टाइलिस्टों के कौशल में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Next Post

योगी सरकार की डेढ़ करोड़ किसानों को सौगात, निजी नलकूप पर मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 05 मार्च 2024। हाइड्रोजन नीति को मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों में ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, हाइड्रोजन बस सहित अन्य वाहन चलाने की योजना साकार हो सकेगी। बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां