कोविड वैक्सीन लगने के बाद संक्रमित होने पर स्थिति गंभीर नही होगी : वैक्सीनेटेड व्यक्ति को भी कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करना होगा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 27 मार्च 2021। कोविड 19 वैैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी यदि कोरोना संकमण होता है तो वह मामूली होगा उतना अधिक गंभीर नहीं होगा। ऐसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु की संभावनाएं नहीं रहेगी। जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूट पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च पुडुचेरी द्वारा हाल ही में आयोजित सेमिनार में उक्त तथ्य सामने आया कि अब तक लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई गई है लेकिन उसके बाद भी जिन्हे संक्रमण हुआ है ऐसे लोगों की संख्या दहाई के आंकड़े में ही है। इससे यह साबित होता है कि दोबारा संक्रमण होना दुर्लभ घटना है। इस आधार पर लोगों को टीका लगाने से बचना नहीं चाहिए क्योंकि वैक्सीन लगाने से सभी के शरीर मंे एंटीबाडी बनती है और प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। यदि वैैक्सीनेटेड व्यक्ति दोबारा संक्रमित हो भी जाएगा लेकिन उसकी स्थिति गंभीर नही हेागी, मामूली संक्रमण ही होगा। वैक्सीन की दोनो डोज लगाने के बाद भी मास्क लगाना, भीड़ से बचना जरूरी होगा क्योंकि वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षा नही देता है।

सेमीनार में कुछ निश्कर्ष भी सामने आए कि हमारे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र एंटीबाडी के साथ ही टी सेल भी बनाता है। यह टी सेल वाईरस के शरीर में प्रवेश करने के बाद हरकत में आता है और वाईरस से लड़ता है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब तक किसी जनसंख्या के 70 प्रतिषत को इम्यूनिटी नही आ जाती, चाहे वह वैक्सीन लगाने से हो या प्राकृतिक रूप से हो,तब तक इस प्रकार के संक्रमण होंगे। इससे बचने के लिए पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना, विशेष कर बुजुर्गो को, सभी को मास्क लगाना, भीड़ से बचना, बंद भीड़ वाली जगहों में नही जाना और हाथों की साबुन पानी से सफाई जरूरी है। सेमीनार में एस जी पी जी आई लखनउ की डॉ अमिता अग्रवाल, वेल्लेार से डॉ गगनदीप, डॉ. एंडू पोलार्ड, डॉ. संजय वर्मा चंडीगढ़ एवं अन्य विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्वीडन दूतावास के उप मिशन प्रमुख ने की मुलाकात

शेयर करेस्वास्थ्य, उद्योग और वन सहित विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ और स्वीडन के के मध्य परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर किया विचार-विमर्श स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, गौठान, मोबाइल क्लीनिक सहित विभिन्न योजनाओं को सराहा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें