म्यांमार के स्कैम सेंटरों से रिहा 125 भारतीय नागरिक थाईलैंड से भारत लौटे; अब तक 1500 की घर वापसी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 नवंबर 2025। म्यांमार के मायावाडी में स्थित कुख्यात स्कैम सेंटरों में फंसे भारतीय नागरिकों की घर वापसी लगातार जारी है। बुधवार को भारत ने थाईलैंड के मै सॉट से 125 भारतीयों को एक विशेष सैन्य विमान के जरिए सुरक्षित वापस लाया। यह जानकारी भारतीय दूतावास, बैंकॉक ने दी।

अब तक कुल 1,500 भारतीयों की घर वापसी
दूतावास के अनुसार, मार्च 2024 से अब तक कुल 1,500 भारतीयों को स्कैम सेंटरों से रिहा कर थाईलैंड के रास्ते भारत भेजा गया है। बुधवार को लौटे भारतीय भी उसी अभियान का हिस्सा थे। उन्हें भारतीय वायुसेना (IAF) के विशेष विमान द्वारा वापस लाया गया।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा आज मायावाडी (म्यांमार) के स्कैम सेंटरों से रिहा 125 भारतीयों को मै सॉट, थाईलैंड से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा भारत भेजा गया। इसी के साथ मार्च 2024 से कुल 1,500 भारतीयों की घर वापसी पूरी हुई। दूतावास ने बताया कि भारत सरकार के प्रयासों के तहत, @IndiainThailand और @COIChiangmai ने थाई सरकार की विभिन्न एजेंसियों और तख प्रांत प्रशासन के साथ मिलकर इन नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की।

क्यों फंस जाते हैं भारतीय इन स्कैम सेंटरों में?
अक्सर युवा बेहतर नौकरी के लालच में एजेंटों के बहकावे में आकर दक्षिण-पूर्व एशिया पहुंच जाते हैं, जहां उनसे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और अवैध गतिविधियों में काम करवाया जाता है। कई बार पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जाता है।

दूतावास की सख्त चेतावनी
दूतावास ने भारतीयों को सलाह दी है कि विदेश में नौकरी का प्रस्ताव मिलने पर नियोक्ता की पूरी जांच-पड़ताल करें। किसी भी फर्जी एजेंट या संदिग्ध कंपनी पर भरोसा न करें। थाईलैंड में वीजा-फ्री एंट्री सिर्फ पर्यटन और छोटी बिजनेस ट्रिप के लिए है, इसे रोजगार के लिए इस्तेमाल न करें।

6 नवंबर को भी भारत ने दो सैन्य विमान भेजकर थाईलैंड से 270 भारतीयों को वापस लाया था। ये सभी मायावाडी के कुख्यात KK Park साइबरक्राइम हब पर हुई छापेमारी के बाद जान बचाकर थाईलैंड भागे थे। रिपोर्टों के अनुसार, उस समय 28 देशों के कुल 1,500 लोग थाईलैंड पहुंचे थे, जिनमें लगभग 500 भारतीय शामिल थे। भारत सरकार लगातार इन नागरिकों को सुरक्षित घर लाने के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

सीजफायर के बाद भी नहीं मान रहा इस्राइल: IDF ने 40 दिन में 390+ हमले किए; 25 और लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजा 20 नवंबर 2025। इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बुधवार को गाजा सिटी और खान यूनिस में हवाई हमले किए, जिनमें 25 लोगों की मौत हो गई और 77 लोग घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब एक दिन पहले ही इस्राइल ने […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही