महाराष्ट्र में दो भीषण सड़क हादसों में 12 की मौत, कई घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 मई 2023। महाराष्ट्र में दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, एक हादसा मंगलवार सुबह नागपुर-पुणे हाइवे पर हुआ, जहां एक बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। वहीं दूसरा हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। यह हादसा महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ, जहां दरयापुर-अंजनगांव रोड पर एक एसयूवी, ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हैं। 

नागपुर-पुणे हाइवे पर ट्रक से टकराई बस
मंगलवार सुबह हुआ हादसा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है। हादसे का शिकार हुई बस पुणे से बुलढाणा के मेहेकर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक की बस से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के चलते बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक से टकराई एसयूवी
वहीं सोमवार रात करीब 11 बजे अमरावती में दरयापुर-अंजनगांव रोड पर हुए एक अन्य हादसे में एसयूवी कार और ट्रक की टक्कर हो गई। खबर के अनुसार, एसयूवी में सवार एक ही परिवार के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर दरयापुर लौट रहे थे। इसी दौरान एसयूवी की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के चलते एसयूवी सवार पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को दरयापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

मंदिरों में अब नहीं लगेंगी आरएसएस की शाखाएं! केरल के त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोच्चि 23 मई 2023। केरल में मंदिरों का संचालन करने वाले त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड ने 18 मई को एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के मुताबिक उसके अंतर्गत आने वाली सभी मंदिरों में अब आरएसएस की शाखाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। सर्कुलर में कहा गया […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग