मध्य प्रदेश: प्रमोशन में आरक्षण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला, गृहमंत्री बोले- सभी के हितों का ध्यान रखेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 08 फरवरी 2022। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सरकार आज कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मंत्री समूह की बैठक मंगलवार शाम मंत्रालय में आयोजित होगी। इसकी जानकारी देते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा। 

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शाम को वल्लभ भवन में बैठक होगी। सरकार और मुख्यमंत्री हर शासकीय कर्मचारी के हित का ध्यान रखते हैं और उनकी पूर्ति भी करते हैं। बैठक में प्रमोशन पर आरक्षण में चर्चा होगी। सरकार की सोच सर्वजन हिताए और सर्वजन सुखाय है। बैठक की चर्चा में इस बात का ध्यान रखा जाएगा। 

प्रमोशन में आरक्षण को लेकर पिछले दिनों हुई मंत्री समूह की बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई थी। इस बार बैठक में सरकार ने अजाक्स और सपाक्स के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया है। बैठक में अधिकारी और कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता निकालने फैसला लिया जा सकता है। बता दें पिछले करीब 5 सालों में कई अधिकारी और कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

पीएम का नेहरु पर वार: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि की चिंता थी, इसलिए आजादी के 15 साल बाद भी गुलाम रहा गोवा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 फरवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव का अनुमोदन किया। हालांकि, इससे पहले उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। पीएम मोदी ने एक मौके पर तो गोवा की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल