अमेरिका के 48 राज्यों के 851 मंदिरों में जाएगी राम मंदिर रथयात्रा, 8000 मील की दूरी करेगी  तय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 23 मार्च 2024। अमेरिका में राम मंदिर रथयात्रा सोमवार को शिकागो से शुरू होगी और अगले 60 दिन में 8,000 मील से अधिक की दूरी तय करते हुए 48 राज्य के 851 मंदिरों में जाएगी। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रथयात्रा के आयोजक संगठन ‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका’ (वीएचपीए) के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियों के साथ-साथ अयोध्या के राम मंदिर से लाया गया विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश भी होगा।

मित्तल ने कहा, ‘‘राम मंदिर के उद्घाटन ने दुनिया भर के 1.5 अरब से अधिक हिंदुओं के दिलों को खुशी से भर दिया है और उनमें एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है। यह राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा 25 मार्च को अमेरिका के शिकागो से शुरू होगी और 8,000 मील से अधिक की दूरी तय करेगी। यह यात्रा अमेरिका के 851 मंदिर और कनाडा के लगभग 150 मंदिरों में जाएगी।” कनाडा में रथ यात्रा का आयोजन ‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा’ द्वारा किया जा रहा है। अमेरिका के सभी मंदिरों की शीर्ष संस्था ‘हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद’ (एचएमईसी) की तेजल शाह ने कहा, ‘‘इस रथ यात्रा का उद्देश्य हिंदू धर्म के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें शिक्षित करना और सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा सभी हिंदुओं को एकजुट होने और इसमें भाग लेने का अवसर प्रदान करेगी और इससे हिंदू लोकाचार और धर्म का पुनरुत्थान होगा। मित्तल ने कहा कि इस यात्रा की योजना बनाने और इसके आयोजन में मदद के लिए कई स्वयंसेवकों ने वीएचपीए में पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में यह पहली बार है जब हिंदू समुदाय द्वारा इस तरह की यात्रा का आयोजन किया गया है जिसके तहत रथ रूपी वैन को अमेरिका के 800 से अधिक मंदिरों तक ले जाया जाएगा। यात्रा 23 अप्रैल को श्री हनुमान जयंती के दिन इलिनोइस के शुगर ग्रोव में समाप्त होगी। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान-​​​​​​​ भूटान को विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मदद देगा भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव थिंपू: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भूटान के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि भारत उसके विकास की आकांक्षाओं में उसका पूर्ण समर्थन करता है और दोनों देशों के अद्वितीय द्विपक्षीय संबंध कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों में अधिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल