रूस के कैफे में आग लगने से 15 की मौत, 250 लोगों का रेस्क्यू; फ्लेयर गन का हुआ था इस्तेमाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

माॅस्को 05 नवंबर 2022। रूस के कोस्त्रोमा शहर के एक कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि रेस्तरां में आग तब लगी जब किसी शख्स ने झगड़े के बाद फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया था। गन के इस्तेमाल के बाद रेस्तरां में आग लग गई थी और हालात बेकाबू हो गए। इस घटना में हालांकि राहत बचाव दल रेस्तरां में फंसे 250 लोगों को रेस्क्यू करने में सफल रही। 

जानकारी के अनुसार, आगजनी की घटना रूस की राजधानी मॉस्को से 340 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित कोस्त्रोमा शहर के एक रेस्तरां में हुई। अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद एक ने फ्लेयर गन से फायर कर दिया। जिसके बाद रेस्तरां में आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद रेस्तरां में भगदड़ मच गई और इस घटना में 15 लोगों की दम घुटने और आग लगने से मौत हो गई। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेस्तरां में 250 से अधिक लोग मौजूद थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे राहत बचाव दल ने 250 लोगों को रेस्क्यू किया। आग के दौरान कैफे की छत गिर गई। अधिकारियों ने मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया था।

Leave a Reply

Next Post

घूस मामले में सुकेश ने की सीबीआई जांच की मांग, बोला-सत्येंद्र जैन से लगातार मिल रहीं धमकियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। ठगी और मनी लॉड्रिंग के मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के जरिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को दी शिकायत पर सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। पत्र में उसने जेल में बंद मंत्री […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल