45 करोड़ की लागत से गुल्लू में बनेगा 132 के.वी.पॉवर सब-स्टेशन : मंत्री डॉ. शिव डहरिया की अनुशंसा पर क्षेत्र की जनता को मिलेगी लो-वोल्टेज की समस्या से निजात

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 04 नवम्बर 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की पहल पर आरंग विकासखण्ड के ग्राम गुल्लू में 45 करोड़ की लागत से 132 के.वी. पॉवर सब-स्टेशन का निर्माण जल्द किया जाएगा। इस सब-स्टेशन के बन जाने से क्षेत्र की जनता को ला- वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर से लगा हुआ विकासखण्ड आरंग में लगभग 15 वर्षो से लो-वोल्टेज की समस्या से क्षेत्रवासी काफी परेशान थे। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग करने पर भी इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हुई थी। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद केबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया को क्षेत्र की जनता व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा लो-वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया गया। मंत्री डॉ. डहरिया ने तत्काल विद्युत् विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आरंग क्षेत्र में 132 के. वी. पॉवर सब-स्टेशन निर्माण की आवश्यकता से मंत्री जी को अवगत कराया गया। जिसके बाद डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर आरंग विकासखण्ड के ग्राम गुल्लू में 10 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर विद्युत् विभाग के ट्रांसमिशन कम्पनी को भूमि आवंटित किया गया और लगभग 45 करोड़ की लागत से 132 के. वी. पॉवर सब-स्टेशन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। गुल्लू में सब स्टेशन के निर्माण होने पर पॉवर लाईन के लिए महासमुंद पर आरंग की निर्भरता समाप्त हो जायेगी। आरंग विकासखण्ड के ग्राम गुल्लू में 132 के. वी. पॉवर सब-स्टेशन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने डॉ. शिवकुमार डहरिया और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

5 नवम्बर को राजीव गांधी चौक में 11 बजे से महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन होगा : फूलोदेवी नेताम

शेयर करेआज राजीव गांधी चौक में 11 बजे से महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन होगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण होंगे शामिल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 04 नवंबर 2020। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के द्वारा कल दिनांक 5 नवम्बर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार