नस्लीय टिप्पणी पर पीएम सुनक ने रिफॉर्म यूके पार्टी को घेरा; बोले- ये उनकी विचारधारा को बताता है

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 01 जुलाई 2024। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने निगेल फरेज की दक्षिणपंथी रिफॉर्म यूके पार्टी के एक समर्थक की तरफ से उन पर किए गए नस्लीय टिप्पणी के बाद गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल एक समाचार चैनल ने रिफॉर्म यूके पार्टी एक समर्थक की रिकॉर्डिंग को प्रसारित किया था, जिसमें वो दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के लिए अपमानजनक शब्द पाकी का इस्तेमाल कर रहा था।

वहीं अपने चुनाव अभियान के दौरान इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री सुनक ने मीडिया से कहा, कि इससे दुख होता है और मुझे गुस्सा आता है। ऐसी टिप्पणी मेरी दोनों बेटियों कृष्णा और अनुष्का के सामने की गई है, मैं उस टिप्पणी को दोहरा भी नहीं सकता। पीएम सुनक ने आगे कहा, कि जब आप रिफॉर्म उम्मीदवारों और प्रचारकों को नस्लवादी और स्त्री-द्वेषी भाषा और बिना किसी चुनौती के विचारों का इस्तेमाल करते हुए देखते हैं, तो मुझे लगता है कि यह आपको रिफॉर्म पार्टी के भीतर की संस्कृति के बारे में बताता है। 

निगेल फरेज ने नस्लीय टिप्पणी की निंदा की
इधर रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फरेज ने उस नस्लीय टिप्पणी की निंदा की और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एंड्रयू पार्कर का बयान काफी भयावह है। बता दें कि संसद के लिए चुनाव लड़ रहे निगेल फरेज ने कहा कि कुछ लोगों के कृत्यों से काफी निराशा हुई है और ऐसी भावनाएं पार्टी या उसके समर्थकों के विचारों को नहीं दर्शाती हैं।

आम चुनाव में काफी पीछे है रिफॉर्म यूके पार्टी 
निगले फरेज ने एक बयान में कहा कि कुछ लोगों की तरफ से व्यक्त की गई ऐसी भावनाओं का मेरे अपने विचारों, हमारे समर्थकों या रिफॉर्म यूके के अधिकांश लोगों के विचारों से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी के खिलाफ अप्रवासन विरोधी अभियान चला रहे रिफॉर्म यूके को समय से पहले चुनाव की घोषणा के कारण उम्मीदवारों की जांच करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। चार जुलाई के आम चुनाव में रिफॉर्म यूके पार्टी काफी पीछे है।

रिफॉर्म यूके को कुछ ही सीट मिलने की संभावना
वहीं नस्लवाद विरोधी संगठन होप नॉट हेट के अनुसार, रिफॉर्म यूके को इस साल की शुरुआत से 166 उम्मीदवारों को वापस लेना पड़ा है, जिनमें से कई उम्मीदवारों ने नस्लवादी या आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस में कुल 650 सीट हैं और रिफॉर्म यूके पार्टी को केवल कुछ सीट ही मिलने की संभावना है।

इधर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 4 जुलाई को होने वाले चुनाव से पहले मतदाताओं को चेताया है कि रिफॉर्म यूके का समर्थन करने से अनजाने में लेबर पार्टी को लाभ हो सकता है। हाल ही में पीएम सुनक ने लेबर पार्टी के कर नीतियों के लिए आलोचना की थी। वहीं उन्होंने फरेज की उन टिप्पणियों के लिए भी निंदा की, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि पश्चिमी कार्रवाइयों ने रूस को यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए उकसाया था।

Leave a Reply

Next Post

विदेश में पढ़ाई के सपनों को झटका; ऑस्ट्रेलिया में वीजा के लिए करना होगा दोगुना खर्च

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सिडनी 01 जुलाई 2024। ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं, तो जरा ठहरिए। क्योंकि अब ये उतना आसान नहीं रहा जितना हुआ करता था। यहां छात्र वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। छात्रों को पढ़ाई के लिए अब खर्च ज्यादा करना होगा। दरअसल, यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़