जी-20 संस्कृति मंत्रियों का कार्य संपूर्ण मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है: पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी 26 अगस्त 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि संस्कृति में एकजुट करने की अंतर्निहित क्षमता होती है और जी20 देशों के संस्कृति मंत्रियों का कार्य पूरी मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है। प्रधानमंत्री ने जी20 संस्कृति मंत्रियों की यहां हुई बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में कहा कि वाराणसी अध्यात्म, ज्ञान और सत्य का खजाना है। मोदी ने जी20 देशों के मंत्रियों की सभा से कहा, ‘‘संस्कृति में एकजुट करने की अंतर्निहित क्षमता होती है… आपका कार्य संपूर्ण मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय ‘‘भारत की लोकतांत्रिक विरासत को दर्शाता” है। मोदी ने कहा, ‘‘विरासत आर्थिक विकास, विविधता के लिए महत्वपूर्ण पूंजी है।” उन्होंने कहा कि भारत का मंत्र है-‘विरासत भी, विकास भी।’ मोदी ने कहा कि भारत अपनी ‘‘सांस्कृतिक विरासत का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल” कर रहा है। 

पीएम ने कहा कि भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में जी20 देशों के मंत्रियों, प्रतिनिधियों से कहा।भारत का मंत्र है-‘विरासत भी, विकास भी’। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों को करीब नौ मिनट के वीडियो संदेश के जरिये शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने 24-25 अगस्त के दौरान जी20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम बैठक की मेजबानी की। 

Leave a Reply

Next Post

पांच युद्धपोतों के लिए एचएसएल के साथ करार, सीएमडी हेमंत बोले- भारतीय नौसेना को होगा काफी फायदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अगस्त 2023। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशीकरण को बढ़ावा देते हुए शुक्रवार को लगभग 19,000 करोड़ रुपये की कुल लागत के साथ भारतीय नौसेना के लिए पांच फ्लीट सपोर्ट जहाजों (एफएसएस) के अधिग्रहण हेतु हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल), विशाखापत्तनम के साथ एक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल