बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर आपदा मोचन दल ने किया सफल मॉकड्रिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायपुर 27 फरवरी 2021। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तृतीय वाहनी के जवानों ने बलौदाबाजार के पलारी नगर स्थित बालसमुंद तालाब में बाढ़ में फंसे लोगांे को बचाकर सफल मॉकड्रिल किया। एनडीआरएफ की टीम ने डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बाढ़ से घिरे टापू में से गाँव वालों को बचाया गया। साथ ही इसी दौरान कुछ व्यक्ति बाढ़ के हालातों में खुद से नाव बनाकर नदी पार कर रहे थे तो अचानक नाव पलट जाती है तो एनडीआरएफ के गोताखोरों ने नाव में उपस्थित लोगों को तत्काल रिस्पॉन्स डूबने से बचाया। इस दौरान कंट्रोल रूम बलौदाबाजार को खबर मिली कि पलारी में बाढ़ आने से बालसमुंद जलाशय के बीच में स्थित द्वीप में कुछ लोग फंसे हुए हैं जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ एवं छत्तीसगढ़ होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे एवं रेस्क्यू कर गाँव के लोगों को बचाया। वही एक व्यक्ति को भी पानी में डूबने से बचाया जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उक्त रेस्क्यू ओडिशा से आये एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट धनंजय कुमार की निगरानी में किया गया।

गौरतलब है की बाढ़ में फंसे हुए लोगों के बचने एवं सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम उड़ीसा से जिले आयी हुई है।जिसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को कैसे रेस्क्यू कर बचाया जाए यह बताया गया टीम के साथ में छत्तीसगढ़ नगर सेना के जवान भी संयुक्त रुप से मॉकड्रिल में हिस्सा लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य खुशबू बंजारे, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, बलौदाबाजार एसडीएम महेश राजपूत, तहसीलदार हरिशंकर पैकरा, पलारी सीईओ सुरेश कंवर थाना निरीक्षक सीआर चंद्रा, नगर पंचायत सीएमओ लवकेश पैकरा सहित अन्य विभागों के जिलाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। साथ ही इस दौरान उपस्थित स्कूली छात्र छात्राएं एवं नगरवासियों को बाढ़ के समय घर में मौजूद पुराने समानों से कैसे जुगाड़ कर कुछ उपकरण बनाए जा सकते हैं उस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में पलारी नगर से नगरवासी स्कूली छात्र छात्राएं, नगर के वरिष्ठ नागरिकगण की उपस्थिति में मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया जिसे सभी ने काफी सराहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए..

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्हांेने इस अवसर पर नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद और उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ में पहली […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा