उड़ी में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, दो आतंकवादी किए ढेर, चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 05 अप्रैल 2024। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। जिले के उड़ी सेक्टर के सबुरा नाले में सैनिकों ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है। अभी ऑपरेशन चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से आ रहे घुसपैठियों ने उड़ी में रुस्तम पोस्ट पर भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की। सेना के 5 जम्मू कश्मीर राइफल के जवानों ने उन्हें पीछे हटने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर गोलीबारी शुरू हुई। इसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया है। एक आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। अभी ऑपरेशन जारी है। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक सुरक्षाबलों की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच पाकिस्तानी की तरफ से की गई घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया गया है।  

बारामुला में नशा तस्कर का प्लॉट मकान और 20 लाख नकद जब्त

इससे पहले गुरुवार को बारामुला जिले में कुख्यात नशा तस्कर का एक भूखंड, एक मकान और 20 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। यह संपत्ति नशे के काले कारोबार से अर्जित धन से जुटाई गई थी।बारामुला जिले में पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वीरवार को कुंजर थाने में कुख्यात नशा तस्कर फारूक अहमद मीर की के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कनाल 10 मरला भूमि, एक मंजिला मकान और 20 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। पिछले वर्ष दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, मीर लंबे समय से नशे के काले कारोबार में शामिल है। उसके खिलाफ तंगमर्ग सहित कई पुलिस थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने जांच के दौरान संपत्ति की पहचान नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की थी। इससे पहले पुलिस ने बारामुला जिले में ड्रग तस्करों की लगभग 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

इस वर्ष की पहली तिमाही में 1.55 करोड़ की संपत्ति अटैच

बारामुला जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान में इस वर्ष की पहली तिमाही में नशा तस्करों की की 1.55 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां कुर्क की हैं। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में 2024 की पहली तिमाही। इसमें चार घर, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एक भूमि भूखंड, दो आई -20 कारें, एक स्विफ्ट और एक स्कूटी शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

आईटी क्षेत्र में भारतीय प्रतिभाएं भारत में नौकरियां लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी: ठाकुर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अप्रैल 2024। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्व की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त रहने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र ने 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ बनाने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री […]

You May Like

'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम....|....पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार