अयोध्‍या राम मंदिर जमीन विवाद पर योगी ने मांगी अधिकारियों से रिपोर्ट

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 15 जून 2021। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद में लगे आरोपों पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने ट्रस्ट और जिला प्रशासन से इस मामले में विस्तृत जानकारी देने को कहा है।

बता दें कि मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे देश में चर्चा के केंद्र में आ गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।

इस मुद्दे पर सियासी हमले तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। विपक्षी दलों ने ट्रस्ट पर जनता का पैसा लुटाने का और हिंदुओं की भावनाओं से विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि आरोप लगाने वाले सियासी लोग हैं। सियासत से प्रेरित होकर आरोप लगा रहे हैं। हकीकत तो यह है कि यह जमीन बाजार दर से कम कीमत पर खरीदी गई है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के लिए खरीदी गई 12080 वर्ग मीटर जमीन में भाजपा नेताओं ने करोड़ों रुपयों का घोटाले किया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों, किसानों, व्यापारियों ने अपनी बचत में से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया, लेकिन दु:ख इस बात का है कि जमीन खरीद में घोटाला कर आस्था के साथ विश्वासघात किया गया है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री से इस मामले में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह मंदिर निर्माण के चंदे के रूप में प्राप्त राशि व खर्च का न्यायालय की निगरानी में ऑडिट करवाए तथा चंदे से खरीदी गई सारी जमीन की कीमत को लेकर भी जांच करे।

चंपत राय बोले- आरोप गलत
इस मसले पर श्रीरामजन्‍मभूमि ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय का कहना है, ‘इस जमीन की कीमत 1,423 रुपये प्रति स्‍क्‍वायर फीट है, जोकि मार्केट रेट की तुलना में काफी कम है। सरकारी टैक्‍स का दुरुपयोग न हो इससे बचने के लिए हमने नेट बैंकिंग से पैसे का लेनदेन किया। जमीन घोटाले के आरोप गलत हैं।

उन्‍होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने आरोप लगाए उन्‍होंने हमसे बात करने की जरूरत भी नहीं समझी। लोगों को इन आरोपों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जनता सहयोग करे ताकि समय पर मंदिर निर्माण पूरा हो।

ये हैं आरोप
अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से खरीदी गई जमीन में घोटाले का आरोप लगा है। यह आरोप आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और अयोध्या के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी नेता पवन पांडे ने लगाया है। इनमें कहा गया है कि जमीन का सौदा पहले 2 करोड़ रुपये में तय हुआ लेकिन इसे 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश: भोपाल में दिव्यांगों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत,घर से पिकअप ड्रॉप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 15 जून 2021। कोरोना महामारी के चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सभी दिव्यांगों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र नगर निगम द्वारा शुरू किया गया है। साथ विशेष सुविधा के साथ भोपाल में सोमवार को पहली बार दिव्यांगों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की गई। दिव्यांगों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं