नवजोत सिद्धू को झटका: उत्तराखंड चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं मिली जगह, कांग्रेस ने सीएम चन्नी को दी तरजीह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 03 फरवरी 2022। पंजाब कांग्रेस में सीएम पद उम्मीदवार के लिए जोर लगा रहे चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू में अब चन्नी का पलड़ा भारी होने लगा है। कांग्रेस की तरफ से मौजूदा सीएम चन्नी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में सूची में शामिल किया गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है। उत्तराखंड में प्रचार के लिए कांग्रेस की स्टार कैंपेनर लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।  

सीएम चन्नी को दो जगह से विधानसभा चुनाव लड़वाने के फैसले के बाद से राजनीतिक हलकों में ये चर्चा तेज हो गई थी कि कांग्रेस चुनाव में चरणजीत चन्नी को अगला सीएम प्रोजेक्ट करेगी। इस पद के लिए सिद्धू लगातार मांग कर रहे हैं। अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नाम गायब होने को भी सिद्धू के लिए झटका माना जा रहा है। सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद छोड़ने के बाद से सीएम बनना चाह रहे थे। लेकिन कांग्रेस की तरफ से चरणजीत चन्नी को सीएम बनाने के बाद से सिद्धू गाहे बगाहे अपनी मायूसी जाहिर कर देते हैं। हालांकि वे कई बार चन्नी सरकार पर हमलावर भी हो चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें आलाकमान की तरफ से नजरंदाज किया जा रहा है।

विवादों में घिर रहे सिद्धू 

नवजोत सिद्धू पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में घिर रहे हैं। 1988 में पटियाला रोडरेज में गैर इरादतन हत्या के मामले में उनके खिलाफ गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। वहीं कुछ दिन पहले उनकी एनआरआई बहन सुमन तूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धू पर उनकी मां की देखभाल न करने का आरोप लगाया था। हालांकि सिद्धू ने इस विवाद पर कहा था कि घटिया राजनीति के लिए वे अपनी मां को कब्र से निकालकर नहीं लाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल में सफेद आफत: बर्फबारी से 259 सड़कें और 477 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, लाहौल में दो जगह हिमस्खलन, दुश्वारियां बढ़ीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 03 फरवरी 2022। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच ऊंचाई वाले भागों में रात से बर्फबारी व निचले भागों में बारिश हो रही है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुल्लू ,किन्नौर, शिमला, सोलन, मंडी, सिरमौर, चंबा व कांगड़ा जिले के ऊंचाई वाले […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़