राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद की बधाई, राजनाथ सिंह समेत इन दिग्गजों ने भी दीं शुभकामनाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मार्च 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को ईद का बधाई दी। सभी ने सोमवार को लोगों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। ईद-उल-फितर रमजान के पाक महीने के समापन का प्रतीक है।

राष्ट्रपति ने क्या कहा?
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में  नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज्बे को मजबूत बनाए।’

‘ईद हमें एकजुट करने वाले साझा बंधनों से मिलने वाली शक्ति की याद दिलाती’
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ईद-उल-फितर पर मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूं। ईद हमें अपनी सांस्कृतिक विविधता और हमें एकजुट करने वाले साझा बंधनों से मिलने वाली शक्ति की याद दिलाती है। इस पवित्र दिन का सार केवल उत्सव मनाने से कहीं बढ़कर है। यह एकता, करुणा और आपसी सम्मान के संवैधानिक आदर्शों का प्रतीक है, जो हमारे विविध लोकतंत्र की आधारशिला हैं। ईद की भावना हमें उन मूल्यों के प्रति खुद को फिर से प्रतिबद्ध करने के लिए प्रेरित करे, जो हमारे आगे के मार्ग को रोशन करते हैं और हमें एक उल्लेखनीय, लचीले राष्ट्र के रूप में बांधते हैं।

‘समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए’
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक!’

‘सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आशा है कि यह दिन पूरे समाज में सद्भाव और भाईचारे के बंधन को और मजबूत करेगा। ईद मुबारक!

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में छह ड्रग तस्कर और पोस्त की खेती करने वाले चार लोग पकड़े, दो उग्रवादी भी किए गए गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 31 मार्च 2025। मणिपुर में सुरक्षा बल लगातार नशा तस्करों और उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को छह ड्रग तस्कर, पोस्त की खेती करने वाले चार लोगों को पकड़ा। इसके साथ ही दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। कांगपोकपी जिले […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें