संसद का घेराव : आंदोलनकारी किसानों को मनाने में जुटी दिल्ली पुलिस, आज बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

संसद के मानसून सत्र के दौरान 22 जुलाई से किसानों ने संसद घेराव का किया हुआ है आह्वान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 जुलाई 2021। तीनों कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच 22 जुलाई को किसानों ने संसद घेराव का आह्वान किया हुआ है। किसानों के मूड को देखते हुए दिल्ली पुलिस अधिकारियों की चिंताएं बढ़ी हुई है। पुलिस को ओर से किसानों को मनाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम किसानों के साथ बैठक कर घेराव को टालने का प्रयास करेगी।  दरअसल दिल्ली पुलिस चाहती है कि किसान संसद के बाहर प्रदर्शन करने के बजाए अपना प्रदर्शन कहीं और कर लें। इसके लिए किसानों को मनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि फिलहाल वह अपने रुख पर कायम है। देशभर के करीब 22 राज्यों से 200 किसान 22 मार्च से 13 अगस्त के बीच रोजाना मार्च कर संसद का घेराव करेंगे। किसान मोर्चा का कहना है कि उनको देशभर से इसका समर्थन मिल रहा है।

पिछले करीब आठ माह से किसान टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बार्डर पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान बिना किसी शर्त के कानूनों को वापस लेने पर अड़े हैं। अब पिछले दिनों किसानों ने ऐलान किया था कि देशभर के करीब 22 राज्यों से किसान संसद घेराव के लिए दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचेंगे। इसके बाद रोजाना करीब 200 किसान इकट्ठा होकर पहले संसद की ओर कूच करेंगे और बाद में संसद के बाहर विरोध जताकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बनाया जाएगा।  संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि इसके लिए उनको देशभर के किसान संघों से खूब समर्थन भी मिल रहा है। किसान मोर्चा के अनुसार 26 जुलाई और 9 अगस्त को विशेष मार्च निकाला जाएगा। इसमें नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के किसान भी हिस्सा लेंगे। मार्च और घेराव को पूरी तरह शांतिपूर्वक करने के लिए कहा गया है। 

दिल्ली पुलिस रविवार को किसानों के साथ बैठक कर उनको मनाने का प्रयास करेगी। मामले पर भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि पहले से तय कार्यक्रम के तहत की संसद का घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कांवड़ यात्रा स्थगित: अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आह्वान, गांव और घरों में करें जलाभिषेक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हरिद्वार 18 जुलाई 2021। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कांवड़ यात्रा स्थगित करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा स्थगित की है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहते […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर