विलुप्त हो रहे सर्कस को मिला ‘हुनर हाट’ का सहारा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 अप्रैल 2022। यू-ट्यूब और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न चैनलों की ढेर सारी मनोरंजन सामग्री परोसे जाने के बाद सर्कस के अस्तित्व में बने रहना आज के दौर में आश्चर्यजनक बात लगती है। लेकिन देसी-विदेशी चैनलों की भीड़ के बावजूद सर्कस का आकर्षण खत्म नहीं हुआ है जिसकी जीती जागती मिसाल है देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले ‘हुनर हाट’ के ये सर्कस है जिसने ना सिर्फ करोना काल में बंद हो गए सर्कस को आम लोगों तक पहुंचाया है बल्कि इसके कालकारों को रोज़गार का मौका देकर एक अनूठी पहल की है। जोखिमभरी कला का प्रदर्शन करके दर्शक को सस्ता और जीवंत मनोरंजन मुहैया कराने वाले सर्कस का हर कलाकार यूं तो दो जून की रोटी के लिए जीतोड़ मेहनत करता है। सर्कस के कलाकारों का कहना है कि सर्कस सचमुच संकट के दौर से गुजर रहा है। अगर सरकार सर्कस के कलाकारों के उत्थान के लिए इस तरह की कोई मदद नहीं करती तो सर्कस के सैकड़ों कलाकार लोगों को अपनी इस कला से दो जून की रोटी जो वर्त्तमान में मिल रही है वह बंद हो जाती।  हुनर हाट कार्यक्रम के माध्यम से चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल एंव चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की तरफ से सर्कस के प्रत्येक कलाकारों 11 हजार रुपये से पुरुस्कार और एकप्रशस्ति पत्र मिला। इस सर्कस ने पिछले 27 साल से जोकर का किरदार निभा रहे 52 वर्षीय बीजू बताते हैं कि उन्हें पूरे किरयर में आजतक इस तरह से सर्कस के कलाकारों के काम को किसी ने नहीं सराहा। बीजू बताते हैं, “मैंने अपने बच्चों को नहीं बताया था की मैं सर्कस का ‘जोकर’ हूं, डर लगता था कहीं उन्हें बात बुरी न लगे कि उनके पिता-पति एक ‘जोकर’ हैं जिस पर सब हंसते हैं।” लेकिन हुनर हाट ने मिली पहचान के बाद बीजू अपने आप को गर्व जोकर कलाकार बताते हैं।  मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के एमएमआरडीए मैदान पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का ये कार्यक्रम ‘हुनर हाट’ 16 से 27 अप्रैल तक चले गा जिसमें रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ दिन 1 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे सर्कस के भी तीन शोज़ आय़ोजित होते हैं  जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल है।

Leave a Reply

Next Post

'हाथ' छोड़ 'झाड़ू' थामेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह? कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में आम आदमी पार्टी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अप्रैल 2022। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ) में शामिल हो सकते हैं। हरियाणा के इस प्रोफेशनल बॉक्सर ने कांग्रेस छोड़ने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर