कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्रयागराज, 01 सितंबर 2026। प्रयागराज-कौशाम्बी की सीमा पर स्थित मनौरी बाजार से सटे गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका सिर्फ एक हादसा नहीं है। तमाम घरों को खंडहर करने के साथ यह विस्फोट प्रशासनिक व्यवस्था के चीथड़े उड़ा गया। यह हादसा उन जिम्मेदारों की धुंधली होती नजर की ओर इशारा कर गया, जिन्हें सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण एयरफोर्स स्टेशन के पास जमा हो रहा विस्फोटक का जखीरा नहीं दिख सका। जिन्हें इस इलाके में गुपचुप हो रहे निर्माण नहीं दिखे, जिन्हें इस रिहायश में जमा हो रहे विस्फोटक नहीं दिखे, उन्हें उन घरों की वेबसी भी शायद ही दिखे जो अपनों को खो चुके हैं। आरोपियों के घरों तक बुलडोजर पहुंच जाएंगे, उनके कुछ छज्जे व दीवारें गिरेंगी और कड़ी कार्रवाई का स्वांग भी भरपूर दिखेगा। लेकिन, बिजली की हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे मकान बनने देना, उसमें पटाखे बनने देना, शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई न होना और ऐसे ही मामले में गिरफ्तार हो चुके आरोपी के फिर उसी काम में लग जाने के लिए कौन-कौन से महकमे जिम्मेदार हैं, कौन से अफसर जिम्मेदार हैं, इस पर तो चर्चा तक नहीं शुरू हो सकी है।

व्यवस्था का ये आलम है कि कौशाम्बी जिला बने वर्षों बीत गए, लेकिन उसकी निर्भरता प्रयागराज पर पहले जैसी ही है। तभी तो रुक-रुककर हो रहे धमाकों को रोकने और धधकती राख को शांत करने के लिए प्रयागराज से फायरब्रिगेड आने का इंतजार करना पड़ा। तभी तो सरकारी मदद पहुंचने में देरी के चलते घायलों को बचाने का काम लोगों को खुद करना पड़ा।
 

खटोले पर शव और घायलों को लेकर लोगों के वीडियो सामने आने लगे, उसके बाद एंबुलेंस दिखाई दीं। खंडहर में दबीं सांसों को चलाते रहने के लिए कोई इंतजाम नहीं दिखा। जिन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा है, उनकी भरपाई तो कोई नहीं कर पाएगा। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके, इसके लिए हमें प्रार्थना जरूर करनी चाहिए।

हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। पांच लोग घायल हैं। मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कराया गया। मलबा हटाकर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पटाखा फैक्टरी अवैध रूप से संचालित थी। संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। शासनादेश के अनुसार आरोपी की जमीन कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी। -डॉ. अमित पाल, डीएम, कौशाम्बी

Leave a Reply

Next Post

अंकित हत्याकांड: कोड वर्ड में हत्या की साजिश

शेयर करेशूटरों को ‘भोलू’, ‘किथ सै’ और ‘के हाल है’ जैसे शब्दों के मिलते थे निर्देश, विदेशी कनेक्शन खंगाल रही पुलिस इंडिया रिपोर्टर लाइव मेरठ/शामली, 01 सितंबर 2026। शामली में अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस के अनुसार शूटर कोड वर्ड के जरिए संपर्क में थे। ‘भोलू’, ‘किथ सै’ और […]

You May Like

सात समंदर पार वाला प्यार: जांजगीर की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के शिप कैप्टन से की शादी....|....जीपीएम में रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में दो की मौत....|....वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन: 40,000 लोग हुए शामिल....|....मेले में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा नेता....|....सर सैयद डे में पहुंचा था सीजेपी कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद....|....ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें....|....साउथ अभिनेता सूर्या ने छात्रों को दी रील्स छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह....|....ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी बढ़ सकता है आपका ब्लड प्रेशर....|....आज से पैरा एशियन गेम्स का आगाज....|....ट्रंप का दावा: ईरान से युद्ध जल्द होगा खत्म