चार महीने बाद आज से फिर गूंजेंगी शहनाइयां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दिल्ली, 20 नवंबर 2026। आज मेरे यार की शादी है…जैसे गीत शुक्रवार से एक बार फिर राजधानी की सड़कों और समारोह स्थलों पर सुनाई देंगे। करीब चार महीने के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में शहनाइयां गूंजने और बारातें निकलने का सिलसिला शुरू हो रहा है। देवोत्थान एकादशी के साथ शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होंगे। शादी कारोबार से जुड़े लोगों के अनुमान के मुताबिक, इन दो दिनों में दिल्ली में हजारों शादियां होंगी। इसके लिए बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, होटल और मैरिज गार्डन में तैयारियां पूरी हो गई हैं।

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास शुरू हो जाता है, जिसमें विवाह सहित कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस बार शुक्रवार 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इसके बाद विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार को बड़ी संख्या में परिवारों ने विवाह समारोह आयोजित करने की तैयारी की है।

देवउठनी एकादशी के साथ ही राजधानी दिल्ली में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली के बाजारों और रिहायशी इलाकों में शादी की रौनक दिखाई देने लगी है। कहीं मैरिज हॉल सजाए जा रहे हैं तो कहीं बैंड-बाजे और ढोल की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इस बार शादी करने वाले परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मनपसंद मैरिज हॉल, बैंड और ढोल की बुकिंग को लेकर है।

कई परिवारों को अपनी पसंद और बजट के मुताबिक जगह मिलने में भी परेशानी हो रही है। वहीं, शादी के अन्य इंतजामों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ढोल, बैंड और घोड़ी की बुकिंग के लिए भी लोगों को पहले से संपर्क करना पड़ रहा है। मांग बढ़ने के साथ रेट में भी इजाफा हो रहा है।

मैरिज हॉल की बुकिंग काफी पहले से होनी शुरू हो गई थी। पूर्वी दिल्ली में शुभ मुहूर्त वाली ज्यादातर तारीखों पर पहले ही बुकिंग हो चुकी है। 
-प्रितम गिरी, मैरिज हॉल संचालक

शुभ मुहूर्त वाली तारीखों पर बैंड की उपलब्धता कम हो गई है। शादी के सीजन में कलाकारों, कर्मचारियों और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च भी बढ़ जाता है। 
-बैंड संचालक

शादी समारोहों के दौरान पीरागढ़ी चौक और रोहतक रोड पर जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारियां शुरू की हैं। कल से शुरू हो रहे शादी के सीजन को देखते हुए पुलिस ने पीरागढ़ी चौक के आसपास स्थित 10 बैंक्वेट हॉल की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इनके संचालकों को बेसमेंट पार्किंग का पूरा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क और बैंक्वेट हॉल की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी बैंक्वेट हॉल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। 

दक्षिणी दिल्ली में शुक्रवार (20 नवंबर) को 20 हजार से अधिक शादी समारोह आयोजित होंगे। इनमें करीब आठ हजार मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। इससे सड़कों पर 3500 से 4000 अतिरिक्त वाहन आ सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एसएसएन मार्ग (भाटी माइंस रोड), 100 फुटा रोड, अनुव्रत मार्ग, अरबिंदो मार्ग, मंडी रोड, जोनापुर रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड और महरौली-महिपालपुर रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल से जबलपुर पहुंचा कांग्रेस का संविधान मार्च

शेयर करेअब राजधानी में 12 दिसंबर को राहुल के साथ आएंगे विपक्षी नेता इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 20 नवंबर 2026। भोपाल में 26 नवंबर को होने वाला कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च अब जबलपुर में होगा। राजधानी में पार्टी ने इससे भी बड़े आयोजन की तैयारी की है। 12 दिसंबर […]

You May Like

जैकी श्रॉफ को आज भी याद है बचपन का वो डर....|....कोंडागांव में सगीर खान पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीएम साय ने बलौदाबाजार को दी विकास कार्यों की सौगात....|....फर्जी दस्तावेज पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने उठाया....|....बिना एफआईआर खाता फ्रीज करना अनुचित....|....भोपाल से जबलपुर पहुंचा कांग्रेस का संविधान मार्च....|....चार महीने बाद आज से फिर गूंजेंगी शहनाइयां....|....गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान....|.... नकली दवा नेटवर्क में हिमाचल की तीन कंपनियों शामिल....|....बाल झड़ने का कारण सिर्फ शैम्पू नहीं!