मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान – दीपक बैज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। बढ़ती महंगाई पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरी चिंता व्यक्त किया है। मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है तथा त्यौहारी सीजन में महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है, देश का थोक महंगाई सूचकांक आजादी के बाद सबसे ऊंचे पायदान 10 (9.78) तक पहुंच गया है। रोजमर्रा की जरूरतो के समानो की बेतहाशा बढ़ी महंगाई तथा खाद्य तेल, शक्कर प्याज के बढ़े दाम आम आदमी को परेशान कर रहे है। राशन सामाग्री के दाम दुगुने हो गये है, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस तथा बढ़े बिजली बिल से जनता के घर का बजट बिगड़ गया है। जो समान जनवरी 2015 में 1000 का था वह अक्टूबर 2026 में 1729 रू. का हो गया है। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर अच्छे दिन लाने वाले मोदी के शासनकाल में जनता बद्तर दिन में जीवन काटने को मजबूर है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि त्यौहारों के सीजन में शक्कर एवं खाद तेलो की बढ़ती कीमतों ने त्योहार का मजा फीका कर दिया है। आम आदमी त्योहार कैसे मनायेगी? पिछले कुछ माह में शक्कर की कीमत में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। खाद तेल के दाम दोगुने हो गये है। प्याज 60 रू. किलो पहुंच गया है। आम गृहणी की रसोई की बजट बिगड़ गया है। अच्छे दिनों का वादा कर सरकार में आई मोदी सरकार ने आम आदमी को महंगाई से परेशान कर रखा है। दाल की कीमते दोगुनी हो गई है, लहसुन 400 किलो, आलू, प्याज, टमाटर एवं सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। दालों की कीमते दुगुनी हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रू. का था, आज वह 1000 रू. के पार है वह भी मिल नहीं रहा। पेट्रोल के दाम 70 रू. प्रति लीटर से बढ़कर 108 रू. प्रति लीटर के पार हो गए है, जबकि डीजल के दाम 55 रू. प्रति लीटर से बढ़कर 104 रू. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए है। मोदी राज मेें महंगाई बेलगाम आम आदमी का बजट बिगड़ गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी राज में महंगाई बेलगाम आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। जनविरोधी मोदी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में 22 प्रतिशत की भारी भरकम वृद्धि की, जिसके चलते ही बाजार में सभी तरह के खाद्य तेलों के दाम लगभग डेढ़ गुना बढ़ गए। क्रूड पॉम ऑयल, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी 5.5 के स्तर से बढ़कर 27.5 प्रतिशत कर दिया गया है, अर्थात सीधे तौर पर 22 फीसदी की बढ़ोतरी मोदी सरकार के मुनाफाखोरी का प्रमाण है। जिन खाद्य तेलों का उत्पादन स्थानीय स्तर पर होते है उनमें सेंट्रल एक्साइज के दरों में वृद्धि का प्रभाव नहीं होना चाहिए था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संरक्षण जमाखोरों और मुनाफाखोरों को है, जिसके चलते राइस ब्रांड सरसो तेल जैसे सभी तरह के खाद्य तेलो के दाम डेढ़ गुना बढ़ा दिया गया है। राशन के सामान दाल, चावल, सब्जियां, साबुन, कपड़ा, दवाईयां सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। मोदी राज में महंगाई बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है।

Leave a Reply

Next Post

शेयर बाजार धड़ाम, रुपया बेहाल, केंद्र की गलत नीतियों से लाखों निवेशकों का भरोसा और पैसा दोनों डूबा - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। सेंसेक्स में मात्र 3 दिनों में 1480 अंकों की भारी गिरावट, बीएसई के 70 फीसदी शेयरों के टूटने, रुपए के भारी अवमूल्यन और अर्थव्यवस्था की लगातार बदहाली के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य […]

You May Like

500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी....|....फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से पैसे निकाले जा रहे - कांग्रेस....|....शेयर बाजार धड़ाम, रुपया बेहाल, केंद्र की गलत नीतियों से लाखों निवेशकों का भरोसा और पैसा दोनों डूबा - कांग्रेस....|....मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान - दीपक बैज....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला एनसीएल के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी