विराट को लेकर पोंटिंग के बयान पर भड़के कोच गंभीर, बोला- रिकी का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना देना?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2024। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बयान की आलोचना की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। पोंटिंग ने हाल ही में कोहली के फॉर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कोहली के अलावा अगर किसी अन्य खिलाड़ी ने पांच साल में दो शतक बनाए होते तो वह टीम में नहीं होता। अब गंभीर ने पोंटिंग पर निशाना साधा है। गंभीर से जब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो मुख्य कोच ने कहा कि पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोहली और रोहित में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। उन्होंने कहा, ‘पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? मुझे लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें विराट और रोहित के लिए उन्हें किसी भी तरह की चिंता नहीं है।

गंभीर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि रोहित और विराट बेहद मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ हासिल किया है और भविष्य में भी हासिल करते रहेंगे। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे अभी भी वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं और वे अभी भी भारतीय क्रिकेट को लेकर भावुक हैं, वे अभी भी बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं और यह कुछ ऐसा है जो बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय ड्रेसिंग रूम में रन, विकेट या जीत के लिए भूख मेरे लिए महत्वपूर्ण है और यही चीज ड्रेसिंग रूम में मौजूद बाकी लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम में बहुत भूख है और खासकर पिछली सीरीड में जो हुआ उसके बाद तो हमारे खिलाड़ी अच्छा करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

महिला चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज, पहला मैच जापान-कोरिया के बीच; भारत का मलेशिया से मुकाबला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राजगीर 11 नवंबर 2024। बिहार के राजगीर में आज से पहली बार एशयाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉपी का आगाज हो रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक