पंजाब में 25 दिन में 14 किसानों ने दी जान: केजरीवाल और मान पर भड़के राजा वड़िंग, कहा-किसानों को अप्रैल फूल बनाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 25 अप्रैल 2022। पंजाब में अप्रैल के महीने में किसानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर अब राजनीति गरमाने लगी है। विपक्ष ने सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। 25 दिनों में 14 किसानों के जान देने के मामले पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मान और केजरीवाल को घेरा है। वड़िंग ने मान सरकार से सवाल किया है कि पिछले एक महीने में आप की सरकार में पंजाब के 14 किसानों ने आत्महत्या की। भगवंत मान इन 14 किसान परिवारों में से कितने परिवारों से मिले। 

उन्होंने मान के दिल्ली दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली जो बार-बार चल देते हो आप, कहीं दिल्ली का कोरोना से लड़ने वाला ‘फेल’ मॉडल यहां तो नहीं ला रहे? पांच साल ऐसे दिल्ली से सरकार चलेगी? उन्होंने कहा कि जुमलों से नहीं, नीति व नीयत से प्रदेश चलते हैं। 15 साल की सबसे कम गेहूं खरीद व 25 दिनों में 14 किसानों की आत्महत्या, क्या आप अन्नदाता को ‘आप’ को वोट देने की सजा आप दे रहे हैं। दिल्ली भागना कम करें, कुछ वक्त पंजाब में बिताए, समस्याएं गंभीर हैं। 

एक अन्य ट्वीट में वड़िंग ने कहा कि मिस्टर केजरीवाल, एक अप्रैल का वादा निकला अप्रैल फूल डे, कोई मुआवजा नहीं, कोई विधायक या कोई मंत्री किसानों से मिलने करने नहीं पहुंचा, आप भी चुप हैं मिस्टर पंजाब। उन्होंने आप की किसान विरोधी क्रोनोलॉजी बताई। दिल्ली सीएम की सभा में किसान आत्महत्या कर रहा था,केजरीवाल साहब भाषण देते रहे। दिल्ली सरकार ने मोदी जी का काला कृषि कानून पारित किया था। पंजाब आप सरकार ने 2000 किसानों को हथकड़ी पहनाने का आदेश दिया। पंजाब सरकार के एक महीने में 14 किसानों की आत्महत्या।  वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने भी इस मसले पर अरविंद केजरीवाल को घेरा। ट्वीट कर सिद्धू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी नींद से बाहर आओ। आपने अपने वादों से मुकरकर पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। हर दूसरे दिन एक आत्महत्या हो रही है। पंजाब आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए महज एक कदम था। हिमाचल प्रदेश में आप बेफिक्र होकर चुनावी मोड में हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलना कब बंद करेंगे। एक जिले में 7 किसानों ने की आत्महत्या, 28 जिलों में किसानों की दुर्दशा की कल्पना कीजिए। क्या आपने एक परिवार से भी मुलाकात की। पंजाब के लिए अब आपकी जिम्मेदारी और चिंता कहां है? किसानों को मुआवजे का वादा कहां?

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: धारादार हथियार से छात्र की गला काटकर हत्या, सभी घरवाले गए थे शादी में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक छात्र की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, छात्र घर पर अकेला रह गया था और जब घरवाले अगले दिन शादी […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार