पीएम मोदी की नसीहत, बोले- सत्ता भोगना नहीं शहीदों के सपनों का भारत बनाना हमारा लक्ष्य

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार मिल रही चुनावी सफलताओं के कारण अतिआत्मविश्वास हावी होने के प्रति नेताओं और कार्यकर्ताओं को सचेत किया। जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, हमारा लक्ष्य सत्ता भोगना नहीं बल्कि आजादी के जंग में जीवन खपाने और कुर्बानी देने वाली विभूतियों के सपनों का भारत बनाना है।

पीएम मोदी ने वंशवाद-परिवारवाद की राजनीति को देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए विकासवाद की राजनीति के जरिये इससे मुकाबला करने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी का प्रभाव समाज के सभी तबकों-क्षेत्रों तक बढ़ाने के लिए सभी लाभार्थियों से संपर्क करने का सुझाव दिया। मोदी ने कहा, एकबारगी मन में चैन से बैठने का भाव पैदा हो सकता है। इसके स्वाभाविक कारण भी हैं।

पार्टी की 18 राज्यों में सरकार है। देश भर में 1500 विधायक, लोकसभा में 400 सांसद हैं। राज्यसभा में पार्टी को शतक लगाने का गौरव प्राप्त हुआ है। सत्ता भोग ही करना है तो इस विशाल देश में किसी में आराम करने का स्वभाव पैदा हो सकता है। मगर हमें अपना लक्ष्य नहीं भूलना है।

देश की बढ़ती आकांक्षा हमारे लिए चुनौती
पीएम ने कहा, भाजपा ने देश को नैराश्य से बाहर निकाला। आठ साल पहले तक देश के लोगों को सरकारों से अपेक्षा-आकांक्षा नहीं रह गई थी। देश में गंभीर बीमारी से पार नहीं पा सकने के बाद किसी तरह जीवन गुजराने की प्रवृत्ति हावी हो चुकी थी। सरकार भी जवाबदेही से दूर जा चुकी थी। हालांकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने नया इतिहास लिखने का फैसला किया। भाजपा के प्रति विश्वास, स्नेह और भरोसा बढ़ा है। लोगों की इसी बढ़ी अपेक्षा का पूरा करना हमारे लिए चुनौती है।

हर लाभार्थी तक पहुंचने का दिया मंत्र
पार्टी को समाज के सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों तक पहुंचाने की जरूरत है। भाजपा को ऐसा गुलदस्ता बनाने की जरूरत है, जिसमें सभी वर्ग और क्षेत्र के लोग अपना प्रतिबिंब देख सकें। घर-घर भाजपा के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी लाभार्थियों तक पहुंचना जरूरी है।

विकासवाद को मुख्यधारा में लाने में भाजपा सफल
पीएम ने कहा, भाजपा विकासवाद को राजनीति की मुख्यधारा में लाने में सफल रही है। वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले नेता और दल क्षेत्रवाद, जातिवाद समेत कई हथकंडों से विकासवाद की राजनीति को किनारे करना चाहते हैं। भाजपा ने विकासवाद की राजनीति के जरिये ही वंशवाद-परिवारवाद की राजनीति के कीचड़ में कमल खिलाया है। 

ठहरा हुआ पानी नहीं है भाजपा
भाजपा की सफलता के कारण गिनाते हुए मोदी ने कहा, हमारी पार्टी ठहरा हुआ पानी नहीं है। हमने नूतन रास्ते ही नहीं अपनाए, इसमें पुरातन से निकले संस्कारों को भी जगह दी। गांधीजी स्वावलंबन की राजनीति देखना चाहते थे, मगर हमारे तब के नियंताओं की नीतियों ने देश को विदेशों पर आश्रित बना दिया। अब हमारी सरकार देश को आत्मनिर्भता के रास्ते पर ले जा रही है। लोग स्थानीय उत्पादों पर गर्व कर रहे हैं।

भाजपा के लिए सभी भाषाएं आदरणीय 
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने हालिया भाषाई विरोध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, भाजपा ने हमेशा सांस्कृतिक विविधता को तरजीह दी है। हमारे लिए हर भाषा पूजनीय है। हमें हर भाषा में देश का प्रतिबिंब नजर आता है। हालांकि कुछ राजनीतिक दल और लोग देश को पीछे धकेलने के लिए अकारण भाषाई विवाद पैदा कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

तरबूज के बीज का तेल भी है बेहद गुणकारी, इन 4 समस्याओं को करता है दूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 21 मई 2022। गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पानी की मात्रा से भरपूर होने की वजह से ये शरीर को हाइड्रेट रखता है। तरबूज खाते वक्त लोग अक्सर तरबूज के बीजों को निकालकर फेंक देते हैं, […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार