एक साल में 30 बार दुबई गईं अभिनेत्री रान्या, एक किलो सोने की तस्करी के बदले लेती थी एक लाख रुपये

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मार्च 2025। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बंगलूरू हवाईअड्डे से 12.56 करोड़ रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव (33) के घर से 2.67 करोड़ रुपये की नकदी व 2.07 करोड़ रुपये के गहने जब्त किए हैं। इस बीच, मामले में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने बताया है कि रान्या एक साल में करीब 30 बार दुबई का दौरा किया था।  

एक साल में 30 बार गई दुबई
सूत्रों के मुताबिक, रान्या तस्करी के लिए एक साल में 30 बार दुबई गई थी। एक किलो सोने की तस्करी के बदले उन्हें एक लाख रुपये मिलते थे। एक बार दुबई का दौरा करने पर वह करीब 13 लाख रुपये कमा लेती थी। तस्करी के लिए वह मोडिफाइड जैकेट व विशेष बेल्ट का इस्तेमाल करती थी। डीआरआई की टीम ने रान्या के लावेल रोड स्थित घर की तलाशी ली। रान्या वहां पति के साथ रहती है। 

डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं रान्या
रान्या डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी है। रामचंद्र अभी कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम लि. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। डीआरआई ने संगठित सोना तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की जब्ती की है। इसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति भी  है। डीआरआई अधिकारियों की मानें, तो रान्या से बरामद 14.2 किलो सोने की यह खेप हाल के दिनों में बंगलूरू हवाईअड्डे पर सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है। रान्या की गिरफ्तारी सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत हुई थी। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।  

कानून अपना काम करेगा, वह डीजीपी की बेटी हो या सीएम की
वहीं, कांग्रेस विधायक व कर्नाटक के सीएम के कानूनी सलाहकार एएस पोन्ना ने कहा कि रान्या के साथ किसी अन्य आरोपी की तरह ही व्यवहार किया जा रहा है। कानून अपना काम करेगा, चाहे वह डीजीपी की बेटी हो या सीएम की। अगर कोई आधिकारिक सांठगांठ है, तो जांच में सामने आ जाएगा। इस बीच, सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि उसे ब्लैकमेल कर फंसाया गया और तस्करी के लिए मजबूर किया गया।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी: केदारनाथ यात्रा को आसान बनाएगा नया रोपवे, 36 मिनट में पूरी होगी 9 घंटे की चढ़ाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मार्च 2025। केंद्रीय कैबिनेट ने 2 महत्वपूर्ण रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिनमें एक हेमकुंड साहिब और दूसरी केदारनाथ से जुड़ी है। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को ऊंची चढ़ाई से बचने में मदद मिलेगी और उनकी यात्रा और भी आरामदायक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल