आतिशी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा ‘बजट में दिखाया गया पैसा कहां’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 मार्च 2025। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने शुक्रवार को राज्य के बजट के लिए धन के स्रोत को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि बजट में दिखाया गया पैसा कहां से आ रहा है।” उन्होंने बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण पेश न करने के लिए भी सरकार की आलोचना की और इसे लंबे समय से जारी परंपरा का पालन नहीं करना बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आर्थिक सर्वेक्षण एक तकनीकी दस्तावेज है जो वित्तीय स्पष्टता प्रदान करता है। इसे दशकों से विधानसभा में पेश किया जाता रहा है लेकिन इस बार भाजपा सरकार ने इसे पेश नहीं किया।” आतिशी ने कहा कि अगर सर्वेक्षण पेश किया गया होता तो यह स्पष्ट हो जाता कि पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बजट वृद्धि का सरकार का दावा सही था या नहीं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान सरकार को कभी वित्तीय घाटे का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘अब जब भाजपा सत्ता में है तो वे दावा कर रहे हैं कि सरकार घाटे में है।” सत्तारूढ़ पार्टी ने आतिशी के दावों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास वित्त विभाग भी है। उन्होंने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- जब लोकसभा में बोलने का समय था तब वो वियतनाम में थे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मार्च 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद के कामकाज को लेकर की गई आलोचना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में उन्हें बोलने के लिए समय दिया गया था, तब […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग