चीन और भारत के मजबूत संबंध दोनों के लिए बेहतर, चीनी राजदूत बोले- यह विश्व शांति के लिए भी जरूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 26 जून 2024। कोलकाता पहुंची चीनी राजदूत जू वे ने कहा है कि मजबूत और स्थिर द्विपक्षीय संबंध चीन और भारत के हित में है। अच्छेसंबंध क्षेत्र और दुनिया में शांति और विकास के लिए भी जरूरी है। यहां चीनी वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में बोलते हुए, जू ने कहा कि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और विकास के अवसरों से लाभ उठाने के लिए दोनों देशों को साथ मिलकर काम करना चाहिए।

‘विश्वशांति के लिए चीन और भारत के संबंध अच्छे होना जरूरी’
जू ने आगे कहा कि हम दो सबसे बड़े विकासशील देश और प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं, दोनों राष्ट्रीय विकास और पुनरोद्धार के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं। एक मजबूत और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों देशों के हित में है और इस क्षेत्र और दुनिया में शांति और विकास के लिए भी जरूरी है।जू ने चीनी पक्ष से भारत के साथ काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, “हमारे दोनों नेताओं की सहमति के मुताबिक कार्य करना, राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, मतभेदों को सही तरीक से समाधान करना, पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को आगे बढ़ाना दोनों देशों के लिए जरूरी है।’

‘भारत में अब और चीनी के व्यापारी और दिखेंगे’
द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों का उल्लेख करते हुए जू ने कहा कि कोलकाता में नए चीनी महावाणिज्य दूत के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, विशेष रूप से सांस्कृतिक क्षेत्र में लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर हमने ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि हम भारत में और अधिक चीनी व्यापारियों को देखेंगे।” कोलकाता से चीन के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने को लेकर जू ने कहा मुझे आशा है कि यह फिर से दोबारा शुरू होंगी। 

Leave a Reply

Next Post

राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, दिए गए चाय और बिस्कुट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 जून 2024। शराब नीति मामले में बुधवार को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कम शुगर लेवल के कारण अदालत में बेचैनी की शिकायत की। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में कार्यवाही के दौरान केजरीवाल ने जज […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस