‘वॉर 2 की कहानी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है’ : अयान मुखर्जी 

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 मई 2025। वॉर 2 के टीजर ने इंटरनेट पर धमाल मचाने के बाद अब फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने पहली बार इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक भावनात्मक नोट साझा किया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अयान ने फिल्म के अनुभव, कहानी की गहराई और अपने को-स्टार्स के साथ काम करने की भावनाओं को दिल से बयां किया है। उन्होंने लिखा: “हमारी फिल्म अपने बड़े स्तर की स्पेक्टेकल एनर्जी के साथ दर्शकों को बहुत कुछ देने वाली है, लेकिन जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती है, वह है इसकी बहुत ही मजबूत और ड्रामेटिक कहानी। जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो मैं चौंक गया—और तभी से इसे स्क्रीन पर उतारना मेरे लिए एक रोमांचक (और चुनौतीपूर्ण) यात्रा रही है। अयान ने फिल्म की पूरी टीम और खासकर अपने मुख्य कलाकारों का ज़िक्र करते हुए कहा, “इस फिल्म को लेकर जो प्यार मिल रहा है, वह अविश्वसनीय है। लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग इसकी असली कहानी का सफर देखें—जो मेरे हिसाब से स्पाय यूनिवर्स को एक नई गहराई में ले जाएगी। यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी एक कहानी है।”

उन्होंने निर्माता आदित्य चोपड़ा, और दो दिग्गज सितारों—ऋतिक रोशन और एनटीआर—के प्रति आभार प्रकट किया: “इन दो महान सितारों के साथ काम करना मेरे लिए एक जीवन भर का अनुभव रहा है। उन्होंने सिर्फ स्टार पावर नहीं, बल्कि अपने किरदारों में ऐसी भावनात्मक गहराई लाई है, जो वॉर 2 को अलग बनाती है। अयान ने अपनी खास दोस्त और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कियारा आडवाणी का भी खासतौर पर जिक्र किया और उन्हें “रे ऑफ सनशाइन” बताया। वॉर 2, जो वाईआरएफ स्पाय युनिव्हर्स की छठी फिल्म है, 14 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

 मनोवैज्ञानिक थ्रिलर "री-राउटिंग" में एक भावपूर्ण और दिमागी कथा के साथ उभरी हैं कंकणा चक्रवर्ती

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 मई 2025। फार्मूलाबद्ध कहानी कहने से संतृप्त सिनेमाई परिदृश्य में, फिल्म निर्माता कंकणा चक्रवर्ती अपनी नवीनतम पेशकश “री-राउटिंग” में एक भावपूर्ण और दिमागी कथा के साथ उभरी हैं – एक 35 मिनट की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर जो जितनी गहन है उतनी ही […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ