विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति बोलीं- बलिदान की कहानियां हमें प्रेरित करती हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2022। सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान देश के सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता को देश कृतज्ञता के साथ याद करता है। उनके अद्वितीय साहस और बलिदान की कहानियां हर भारतीय को प्रेरित करती हैं।

विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। इसके बाद ही बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आया था। इससे पहले यह पाकिस्तान का हिस्सा था।

रेलवे को नवीनतम डिजिटल तकनीकों को अपनाना चाहिए: मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रेलवे को भी नवीनतम डिजिटल तकनीकों को अपनाना चाहिए और सुरक्षित, समय की बचत, अधिक सुविधाजनक और उच्च गुणवत्ता वाली परिवहन सेवाओं के लिए उन्नत सुविधाओं को जोड़ने के लिए नए रास्ते तलाशने चाहिए। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले भारतीय रेल के परिवीक्षकों को संबोधित करते हुए मुर्मू ने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोग आराम से यात्रा करें ताकि उनके साथ अच्छी यादें जुड़ी रहें।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बिहार की जहरीली शराब का मामला, एसआईटी से जांच कराने की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 16 दिसंबर 2022। बिहार में सारण के मशरक के आधा दर्जन गांवों में जहरीली शराब की वजह से मचे हाहाकार के बीच सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है। याचिका में मामले की जांच एसआईटी से करवाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं