अमेरिका के साथ अहम युद्धाभ्यास करेगी भारतीय वायुसेना, चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अप्रैल 2023। भारत और अमेरिका हाल के समय में काफी करीब आए हैं। यह सहयोग रणनीतिक क्षेत्र में भी बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि भारतीय वायुसेना अब अमेरिकी वायुसेना के साथ पश्चिम बंगाल के कालाईकुंडा एयरबेस पर युद्धाभ्यास करेगी। इस युद्धाभ्यास में जापान भी बतौर ऑब्जर्वर शामिल होगा। इस युद्धाभ्यास को भारत द्वारा चीन की चुनौती से निपटने के तौर पर देखा जा रहा है।  भारत और अमेरिका की वायुसेनाओं के बीच होने वाले इस युद्धाभ्यास को Cope India नाम दिया गया है और यह 10 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेगा। इस युद्धाभ्यास से दोनों देशों की वायुसेनाओं की ऑपरेशनल क्षमता में इजाफा होगा और दोनों के बीच जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा। इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना अपने फाइटर जेट राफेल, सुखोई 30एमकेआई और भारत में निर्मित तेजस फाइटर जेट के साथ ही हवाई चेतावनी प्रणाली, सी-17 ग्लोबमास्टर-3, रणनीतिक तौर पर अहम एयरक्राफ्ट और हवा से हवा में फाइटर जेट में ईंधन भरने वाले आईएल-78 का इस्तेमाल करेगी। वहीं अमेरिका अपने अत्याधुनिका एफ-15 स्ट्राइक ईगल जेट्स का इस्तेमाल करेगा। 

चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी
बता दें कि भारत और चीन के बीच बीते तीन सालों से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव बना हुआ है। ऐसे में भारतीय वायुसेना के इन युद्धाभ्यासों को चीन के खतरे से निपटने के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं रूस और चीन के बीच बढ़ते सहयोग को देखते हुए भी भारत अमेरिका के करीब जा रहा है। 

लगातार युद्धाभ्यास कर रही भारतीय वायुसेना
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना लगातार  युद्धाभ्यास कर अपनी क्षमताओं में इजाफा करने की कोशिश कर रही है। इस साल ही अब तक भारतीय वायुसेना चार  युद्धाभ्यासों में शामिल हो चुकी है। पहले जनवरी में  भारतीय वायुसेना ने जापान की वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास किया, जिसे ‘वीर गार्जियन’ नाम दिया गया था। यह युद्धाभ्यास जापान के हयाकुरी एयर बेस पर आयोजित हुआ था। 

इसके बाद 23 फरवरी से 17 मार्च तक भारतीय वायुसेना ने यूएई में हुए ‘डेजर्ट फ्लैग’ नामक युद्धाभ्यास में भाग लिया। जिसमें कई देश शामिल हुए। इसी युद्धाभ्यास में भारत में निर्मित तेजस विमानों ने पहली बार विदेशी धरती पर किसी युद्धाभ्यास में शिरकत की। इसके बाद 6 मार्च से 24 मार्च तक ब्रिटेन के साथ ‘कोबरा वारियर’ युद्धाभ्यास में  भाग लिया। भारतीय सेना ने भी 13 फरवरी से 2 मार्च के बीच जापान की सेना के साथ ‘धर्म गार्जियन’ नामक युद्धाभ्यास में भाग लिया। इनके अलावा भारत और अमेरिका लगातार मालाबार नेवल वारगेम्स के तहत भी युद्धाभ्यास करते रहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

हिंसा के बीच भाजपा विधायक ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, बंगाल में केंद्रीय बल भेजने की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अप्रैल 2023। पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग उठी है। हुगली जिले की पुरसुराह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बिमान घोष ने प्रदेश के राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं