शुभमन गिल के फैंस के लिए आई अच्छी खबर, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे वर्ल्ड कप मैच!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। डेंगू बुखार से उबर रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को अहमदाबाद पहुंचें। उनके स्वास्थ में पहले से काफी सुधार है। भारत के वर्ल्ड कप अभियान शुरू होने से पहले ही स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू से ग्रस्त हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। हालांकि गिल ठीक होकर अस्पताल से घर आ चुके हैं लेकिन फैंस के लिए अभी भी चिंता की बात यह है कि उनका शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है। 

इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा,‘‘ गिल का स्वास्थ्य अच्छा है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह गुरुवार को मोटेरा में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे या नहीं। उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है लेकिन अभी यह वास्तव में सुनिश्चित नहीं है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं। ” गिल अस्वस्थ होने के कारण विश्व कप के पहले दो मैच में नहीं खेल पाए। पिछले सप्ताह उनके प्लेटलेट्स 70000 तक गिर गए थे और उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। उन्हें हालांकि 24 घंटे के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अच्छी फिटनेस होने के कारण गिल के जल्दी स्वस्थ होने की संभावना है लेकिन डेंगू बुखार में शरीर काफी कमजोर हो जाता है और ऐसे में उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होकर बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वापसी का मौका मिल सकता है।

वहीं, गंगाराम अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अतुल गोगिया ने कहा कि डेंगू का सही होना कई बार व्यक्ति की इम्युनिटी पर निर्भर करता है। अमूमन इसे ठीक होने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

बिना ब्रश किये खाने के जान ले नुकसान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 12 अक्टूबर 2023। किसी भी इंसान के स्वस्थ रहने के पीछे उसकी ओरल हेल्थ यानी मुंह का स्वास्थ्य काफी मायने रखता है. ओरल हेल्थ के चलते ही शरीर कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकता है. ओरल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं