केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा- महिला स्वयं सहायता समूहों को वन्य प्राणी संरक्षण से जोड़ना प्राथमिकता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जनवरी 2023। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को वन्यजीव संरक्षण से जोड़ने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की 20वीं बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें वन्यजीव कॉरिडोर पर राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने, राजस्थान के कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित करने में आ रही अड़चनों और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले चीतों से जुड़ी परियोजना की समीक्षा की गई है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के पहले सप्ताह के बीच ये चीते भारत लाए जा सकते हैं।

बैठक की अध्यक्षता के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस बैठक में एनटीसीए के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह की रूपरेखा और वनों से सटी आबादी की महिला स्वयं सहायता समूहों को वन्य जीव संरक्षण से जोड़ने पर भी सहमति बनी है। बैठक में भाग ले रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित करने को लेकर कहा कि वन्यजीव मंत्रालय राज्य सरकार से इस बारे में विचार-विमर्श करेगा। एनटीसीए की सदस्य और राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित न करने के राज्य सरकार के रुख को राजनीति से प्रेरित बताया।

Leave a Reply

Next Post

अनुराग कश्यप की फिल्म "ऑलमोस्ट प्यार  विथ डीजे मोहब्बत"  में अर्जुन कानूनगो करेंगे कैमियो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 जनवरी 2023। ज़ी स्टूडियो की आगामी फिल्म ऑलमोस्ट प्यार  विथ डीजे मोहब्बत , जिसमे अनुराग कश्यप और अमित त्रिवेदी के दो अलग अलग रोमांटिक म्यूजिकल दुनिया पर आधारित है। इस फिल्म में अलाया एफ  के साथ करण मेहता अपना बॉलीवुड डेब्यू   करने  पूरी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं