प्रधानमंत्री से नफरत अब देश के प्रति नफरत में बदली, स्मृति बोलीं- राहुल ने विदेश में भारत को बदनाम किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मार्च 2023। राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के प्रति नफरत अब देश के प्रति नफरत बन गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विदेशी धरती पर देश के संबंध में दिए गए बयानों पर राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “उन्होंने (राहुल गांधी) एक ऐसे देश का दौरा करके विदेशी शक्तियों का आह्वान किया, जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को तहस-नहस करते हुए राहुल गांधी ने खेद जताया कि विदेशी ताकतें आकर भारत पर हमला क्यों नहीं करतीं। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं, आपने विदेश में कहा कि आपको देश के किसी भी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसा है तो 2016 में जब दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का नारा लगाया गया था, तो आपने इसका समर्थन किया था, वह क्या था? 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का अपमान किया। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा क्या भारत को अपमानित करना लोकतंत्र है? क्या सदन के सभापति का अपमान करना लोकतंत्र है? स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत राहुल गांधी से माफी की मांग करता है।

Leave a Reply

Next Post

अरुणाचल पर चीन के दावे को अमेरिका ने किया खारिज, भारत के समर्थन में संसद में पेश किया ये अहम प्रस्ताव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2023। अमेरिका ने चीन और अरुणाचल प्रदेश को बांटने वाली मैकमहोन लाइन को अंतरराष्ट्रीय सीमा माना है। अमेरिका की संसद में इस मुद्दे पर एक द्विपक्षीय प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग माना है। […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग