यूपी में आखिरी चरण की वोटिंग जारी, अखिलेश यादव का दावा- कम से कम 300 सीटें जीतेगा सपा गठबंधन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 07 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में आज आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी है. राज्य में 9 जिलों में फैले पूर्वाचल के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. जिन जिलों में मतदान हो रहा है उनमें आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र शामिल हैं. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कम से कम 300 सीटें जीतने का दावा किया है। अखिलेश यादव ने कहा, “जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है. कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा. समाजवादी सरकार बनेगी तो पूर्वांचल को अभूतपूर्व विकास की तरफ जोड़ने का काम करेंगे. पूर्वांचल को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया गया. वो उतना ही बना है जितना समाजवादियों ने बनाया था, अभी भी वे आगे नहीं जोड़ पाए.” वहीं बीजेपी नेता और सीएम योगी आदित्यनाथ भी 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही हैं।

आखिरी चरण में साल 2017 विधानसभा चुनाव के नतीजे

बता दें, 2017 विधानसभा चुनाव में सातवें चरण की इन 54 सीट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगियों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को कुल 36 सीटें मिली थीं. इनमें भाजपा को 29, अपना दल (एस) को चार और सुभासपा को तीन सीटें प्राप्त हुई थीं. वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) को 11, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छह और निषाद पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी. वर्ष 2017 में अपने दम पर लड़ी निषाद पार्टी इस बार भाजपा के साथ गठबंधन में है, जबकि सुभासपा ने सपा से गठबंधन किया है।

Leave a Reply

Next Post

टीम इंडिया को श्रीलंका पर मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने अश्विन को बताया 'ऑल टाइम ग्रेट' बॉलर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मार्च 2022। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की समय के साथ बेहतर होने की काबिलियत से काफी हैरान हैं और रविवार को हासिल की गयी उपलब्धि के बाद उन्होंने उन्हें ‘सर्वकालिक महान’ गेंदबाज भी करार दिया. कपिल देव […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह