कुल्लू में बादल फटा: दो मकान, गोशाला बही, सरवरी खड्ड में आई बाढ़, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 15 जुलाई 2023। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगवैली में शनिवार को बादल फटने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। बादल फटने के बाद सरवरी खड्ड में बाढ़ आ गई। गांव के लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी और एहतियातन कुल्लू जा रही बस को तुरंत खाली करवाया गया। अन्य वाहनों को भी सड़क के एक तरफ किया गया। कुल्लू में सुबह से मौसम खराब चल रहा है।  उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आज सुबह लगवैली के गोरु डुग, फाटी, पिछली पतवार में बादल फटने के कारण छोरक पुल के पास दो मकान के अलावा पांच गोशाला बहने की सूचना है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल व पशुधन को नुकसान नहीं हुआ है।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि सुबह लगभग सात बजे लगवैली के समालंग में बादल फटने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक, सरवरी खड्ड का पानी जरूर बढ़ा है, लेकिन खतरे वाली बात नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

मनाली बस हादसे में मृतक ड्राईवर/कंडक्टर के परिजनों के लिए विभाग का अहम ऐलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जालंधर 15 जुलाई 2023। हिमाचल रूट पर मनाली-कुल्लू गई पी.आर.टी.सी. की बस के ब्यास दरिया में बह जाने के कारण ड्राइवर व कंडक्टर की मौत हो गई है जिसके चलते विभाग द्वारा चालक दलों में प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा देने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग