गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम नर्रा में शहीद छगन कुलदीप की प्रतिमा का किया अनावरण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 31 जनवरी 2021। प्रदेश के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज बालोद जिले के ग्राम नर्रा में शहीद छगन कुलदीप की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शहीद छगन कुलदीप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंत्री श्री साहू ने शहीद के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा इस अवसर पर मौजूद थीं। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि हमारे जवान बरसात, ठंड और तेज गर्मी में स्वयं की जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा के लिए समर्पित होते है। हम निश्चिंत होकर व्यवसाय, नौकरी कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि जवानों के साहस और पराक्रम की गाथाएॅ हमारे युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों से युवाओं को हमेशा देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। 

कार्यक्रम को संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती मीना साहू, श्रीमती धनेश्वरी सिन्हा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भूपत साहू, कृष्णा दुबे, अनिल यादव, कलेक्टर जनमेजय महोबे, अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. आर.एस.ठाकुर और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 

Leave a Reply

Next Post

URVASHI RAUTELA ने फिल्म 'इंस्पेक्टर अविनाश' का पहला शूट शेड्यूल किया पूरा,रणदीप हूडा संग आएंगी नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela )इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। जिसकी शूटिंग भी वो बैक टू बैक कर रही हैं। इसी बीच अब उर्वशी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ (Inspector Avinash )की शूटिंग का पहला शेड्यूल (First Schedule […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक