वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट-वनडे टीम का एलान, पुजारा बाहर, यशस्वी-ऋतुराज और मुकेश की एंट्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जून 2023। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा ही दोनों फॉर्मेट में कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, अजिंक्य रहाणे टेस्ट में उपकप्तान और हार्दिक पांड्या वनडे में उपकप्तानी करते दिखेंगे। चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। विंडीज दौरे पर अगले महीने से टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 खेलेगी। विंडीज दौरे से ही भारत के अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की भी शुरुआत हो जाएगी। साथ ही टीम इंडिया के पास वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का मौका होगा। रहाणे के टेस्ट में उपकप्तान यानी रोहित के डिप्टी बनने से यह साफ हो गया है कि अब वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने के दावेदार हैं। पुजारा को उनके खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया है। फरवरी 2019 से लेकर अब तक पुजारा ने टेस्ट की 35 पारियों में 29.98 की साधारण औसत से 1769 रन बनाए थे। इसमें एक शतक शामिल है।

इसके अलावा यह भी देखने वाली बात है कि युवा ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की टेस्ट टीम में एंट्री हुई है। केएस भरत और ईशान किशन टेस्ट में भारत के विकेटकीपर होंगे। मोहम्मद शमी को टेस्ट और वनडे दोनों टीम से आराम दिया गया है। अश्विन, जडेजा और अक्षर पर स्पिन का दारोमदार होगा। वहीं, शार्दुल, मुकेश, सिराज, उनादकट और नवदीप पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की वापसी हुई है। सैमसन के साथ ईशान किशन भी विकेटकीपर के तौर पर शामिल हुए हैं। इसके अलावा मुकेश कुमार भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। बाकी टीम वही है जो मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

Leave a Reply

Next Post

सुंदर पिचाई का ऐलान: भारत में 10 बिलियन डॉलर इनवेस्ट करेगी गुगल, गुजरात में खुलेगा ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 24 जून 2023।  बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल गुजरात स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र स्थापित करेगी। यह घोषणा गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद की। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां