मोहाली हमले के दो दिन: पहले छिपाने में जुटी रही सरकार, अनुमानों पर टिकी पुलिस का एक ही जवाब-जांच जारी है

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 12 मई 2022। मोहाली बम हमले के दो दिन बाद भी पंजाब पुलिस खाली हाथ है। ऐसे में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। राज्य सरकार और पंजाब पुलिस पर घटना को छिपाने के भी आरोप लग रहे हैं। सोमवार शाम करीब 7.30 बजे की घटना को सरकार और पुलिस ने रात 10 बजे तब सार्वजनिक किया, जब केंद्र सरकार के निर्देश पर चंडीगढ़ से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी राज्य सरकार ने घटना को हमला करार न देते हुए यही साबित करने का प्रयास किया कि इमारत में रखी सामग्री में मामूली विस्फोट हुआ है। बीते दो दिन से राज्य पुलिस हमले के मामले में अनुमानों के आधार पर ही आगे बढ़ रही है। पुलिस के आला अधिकारी दो दिन से एक ही बात दोहरा रहे हैं कि जांच जारी है। 

गैंगस्टरों और नशा तस्करों से जोड़ा गया मामला

पहले पहल इस हमले को आतंकी घटना करार दिया गया, उसके बाद इसे सूबे के उन गैंगस्टरों से जोड़ा गया, जिन्हें सीमापार से हथियारों की सप्लाई होती रही है। इसके अलावा हमले में नशा तस्करों की मिलीभगत के कयास भी लगाए गए, जो पाकिस्तान से ड्रोनों के जरिये आने वाले नशे और हथियारों की खेप हासिल करते रहे हैं। राज्य पुलिस ने इस मामले में करीब 20 संदिग्धों को राउंडअप किया है लेकिन हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। हमलावर जिस वाहन में भागे उसकी लोकेशन दप्पर मिली थी, पुलिस उससे आगे नहीं बढ़ सकी है। 

तरनतारन से पहले एक को किया गिरफ्तार, फिर बदल गई कहानी

बुधवार को तरनतारन के एक युवक को मोहाली हमले का मुख्य आरोपी बताकर गिरफ्तारी की गई लेकिन कुछ ही देर में उसे किसी अन्य मामले में गिरफ्तार दिखाते हुए अदालत में पेश कर दिया गया। आतंकी हमले के रूप में जहां इसके लिए पाकिस्तान में छिपे हरिंदर सिंह रिंदा का नाम सामने आ रहा था, उस पर भी राज्य पुलिस ने अब चुप्पी साध ली है। घटना के अगले दिन डीजीपी वीके भावरा ने बयान दिया था कि उन्हें लीड (सुराग) मिल गई है और हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे। उन्होंने इस मामले में यह कहते हुए कुछ ओर बताने से इनकार कर दिया था कि बहुत कुछ जांच का हिस्सा है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने भी आला पुलिस व खुफिया विभाग के अफसरों के साथ बैठक के बाद दावा किया था कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उसके बाद से अब तक राज्य पुलिस और सरकार चुप हैं।

दोनों एसटीएफ के कामकाज पर उठे सवाल

पंजाब में पिछली सरकार के समय नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ का गठन किया गया था, जबकि अब नई सरकार ने गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए एक अन्य एसटीएफ गठित कर दी है लेकिन इन दोनों एसटीएफ की कारगुजारी अब तक शून्य ही साबित हुई है। न तो अब तक कोई बड़ा नशा तस्कर ही पकड़ा गया और न ही गैंगस्टरों की बेखौफ गतिविधियों में कोई कमी ही आई है। जानकारी के अनुसार, मोहाली हमले की जांच में राज्य पुलिस ने उक्त दोनों एसटीएफ को भी शामिल किया है, ताकि हमलावरों के नशे या आतंकवादियों से जुड़े तार खंगाले जा सकें। फिलहाल राज्य पुलिस आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

चिंतन शिविर 2022: राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के मूड में नेता, चिंतन शिविर में उठाएंगे मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 मई 2022। कांग्रेस के चिंतन शिविर में 2024 चुनाव की तैयारियां और संगठन में सुधार जैसे मुद्दे मुख्य रूप से चर्चा का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर भी बड़े मंथन की संभावना है। खबर है कि […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार