अमेरिका ने खालिस्तानी आंतकी पन्नू की हत्या की साजिश का किया दावा, भारत ने जताई हैरानी , दिया जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 23 नवंबर 2023। अमेरिका ने सिख अलगाववादी नेता व खालिस्तानी आंतकी  गुरपतवंत सिंह पन्नू को देश की धरती पर मारने की एक साजिश को नाकाम कर दिया है। इस मामले से संबंधित एक अमेरिकी अधिकारी  के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने इस संबंध में भारत के समक्ष चिंता जताई और अलर्ट करते हुए कहा है कि संभवत: भारत सरकार को इस साजिश की जानकारी हो सकती है। यह अधिकारी इस संवेदनशील मामले पर टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं है। अमेरिकी की ओर से दी गई जानकारी को भारत ने काफी गंभीरता से लिया है। साथ ही इस पर आश्चर्य भी जाहिर किया है। अधिकारी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि अमेरिकी अधिकारियों को साजिश के बारे में कब और कैसे पता चला तथा साथ ही कथित हत्या के प्रयास को कैसे विफल किया गया। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) इस मामले की जांच कर रही है। एफबीआई और न्याय विभाग के प्रवक्ताओं ने बुधवार को इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हत्या की इस साजिश को विफल करने की जानकारी सबसे पहले फाइनेंशियल टाइम्स ने दी थी, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने कथित साजिश के बारे में अपने कुछ सहयोगियों को सूचित किया है।

अधिकारी ने कहा कि इस साजिश को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने भारत सरकार के उच्चतम स्तर पर चिंता जताई है और नयी दिल्ली में अधिकारियों ने संकेत दिया कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने एक बयान में कहा, ‘‘हम इस मुद्दे को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं, और इसे अमेरिकी सरकार ने भारत सरकार के समक्ष उठाया है। हमारे भारतीय समकक्षों ने इसे लेकर आश्चर्य और चिंता व्यक्त की है। ” भारत ने बुधवार को कहा कि वह सुरक्षा मामलों पर अमेरिका से मिलने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेता है, क्योंकि यह हमारी अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं पर भी असर डालती हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट पर सवालों के जवाब में कहा, ‘‘भारत-अमेरिका सुरक्षा सहयोग पर हालिया चर्चा के दौरान अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों, बंदूकों का कारोबार करने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच साठगांठ से संबंधित कुछ जानकारी साझा की हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी जानकारी दोनों देशों के लिए चिंता का कारण हैं और उन्होंने आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘अपनी ओर से भारत ऐसी जानकारियों को गंभीरता से लेता है क्योंकि यह हमारे अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालती हैं। बता दें कि एक अमेरिकी अधिकारी ने यह दावा करते कहा कि अमेरिका ने सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को देश की धरती पर मारने की एक साजिश को नाकाम कर दिया है।  

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में आंतकियों का साया गहराया, एक दिन में चार जगह हुए बम विस्फोट; दो सैनिकों समेत नौ की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 23 नवंबर 2023। आजकल पाकिस्तान में आंतकी घटनाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है। आए दिन देश के किसी न किसी हिस्से में आतंकी हमला होने की खबर आ ही जाती है। अब पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाकों में चार अलग-अलग आतंकी घटनाओं […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार