‘क्योंकि मैं लड़कों को पीटती हूं’ कंगना रनोट ने शादी ना हो पाने के सवाल पर दिया अतरंगी जवाब

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 मई 2022। बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने बेबाक बयानों के लिए काफी पॉपुलर हैं। कंगना कब क्या कहेंगी किसी को पता नहीं, उल्टा उनके खिलाफ बोलने वालों का मुंह बंद हो जाता है। आजकल एक्ट्रेस की शादी की खबरों से इंटरनेट पटा पड़ा है। पर अब कंगना ने खुद इन खबरों पर विराम लगा दिया है। उन्हें लगता है कि वो अभी शादी नहीं कर सकती हैं, और तो और इसके पीछे की एक अजीब सी वजह का भी कंगना ने खुलासा किया है।

धाकड़ के प्रमोशन में बिजी कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो शादी नहीं कर पा रही क्योंकि लोग उनके खिलाफ अफवाह उड़ा रहे हैं। ऐसे लोग कहते हैं कि वो वो बहुत लड़ाकू हैं और लोगों से जबरदस्ती लड़ती हैं। कंगना ने इंटरव्यू में बहुत हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि इस तरह की अफवाहों ने उनके बारे में एक सोच कायम कर दी है, जिसकी वजह से उन्हें परफेक्ट मैच नहीं मिल पा रहा है।

कंगना की धमाकेदार एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म धाकड़ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर से ही साफ हो गया था कि एक्ट्रेस इसमें एक्शन करती हुई नजर आएंगी। तो वही सिद्धार्थ कनन संग इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि क्या वो रियल लाइफ में अपनी फिल्म के कैरेक्टर जितनी धाकड़ हैं? इसपर एक्ट्रेस ने हंसते हुए जवाब दिया- ‘ऐसा भी नहीं है। रियल लाइफ में मैं किसे मारूंगी। मैं शादी नहीं कर पा रही हूं, क्योंकि आप लोग मेरे बारे में इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं।

जब एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो इन अफवाहों के कारण शादी नहीं कर पा रही हैं। क्योंकि उनके बारे में लोगों ने एक राय कायम कर ली है कि वो बहुत टफ हैं? इसपर कंगना रनोट ने हंसते हुए कहा- हां, क्योंकि मेरे बारे में ऐसी चर्चा होती है कि मैं लड़कों को पीटती हूं। बता दें कि एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी कहा कि वो कंगना के लिए लड़का खोज रहे हैं।  

Leave a Reply

Next Post

किसान संगठनों का आज प्रदर्शन: ट्रैक्टरों से पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंजाब सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 17 मई 2022। पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों ने 17 मई को चंडीगढ़ में मोर्चा लगाकर प्रदेश सरकार को घेरने का एलान किया है। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों ने ऑनलाइन बैठक करके मोर्चे की […]

You May Like

एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक