रूसी नागरिक के पास आधार; पश्चिम बंगाल के पते पर यूआईडी बनवा पूरा भारत घूमा, बिहार में पकड़ाया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नालंदा 07 जुलाई 2023। देश में सबसे संवेदनशील माना जाने वाला पहचान पत्र आधार कार्ड रूसी नागरिक के पास! पश्चिम बंगाल के पते का यह आधार कार्ड उस शख्स के पास से बरामद किया गया है, जिसे किसी भी स्थिति में 20 सितंबर 2021 को भारत से लौट जाना था। वह एग्जिट परमिट में हेरफेर कर भारत में घूम रहा था। और तो और, पश्चिम बंगाल के पते का आधार कार्ड भी बनवा कर रखे हुए था। आधार असली है या नहीं, यह जांच का विषय है; लेकिन रूसी नागरिक के नाम-फोटो के साथ आधार रहना ही बड़ी बात है। पूरे भारत में घूम रहा यह शख्स अब बिहार में पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे नव नालंदा महाविहार के धम्म नालंदा विपश्यना केंद्र से हिरासत में लिया।  

90 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था
इस मामले में थानेदारदिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नव नालन्दा महाविहार के प्रोफेसर डॉ दीपांकर लामा द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला कार्यालय विदेशी शाखा को सूचना दी गयी कि एक रूसी नागरिक आये हैं। इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय विदेशी शाखा के ओमप्रकाश की मदद से जांच पड़ताल की गई। इसमें पाया गया कि रूसी नागरिक अलेक्जेंडर तमित्रि चेकों 90 दिन के टूरिस्ट वीजा पर 29 जनवरी 2020 को मलेशिया से भारत के कोच्चि आया था। 90 दिन का टूरिस्ट वीजा दिया गया था। यह 21 जनवरी 2021 तक वैध था। इसी बीच कोरोना आ गया। भारत सरकार ने एग्जिट परमिट 30 सितंबर 2021 तक दी थी। इसके बाद भारत से जाने का निर्देश भी दिया गया था। इसके बाद वह अवैध रूप से भारत के कई राज्यों में समय बिता रहा था।

2 जुलाई को नव नालंदा महाविहार पहुंचा था
थानेदार ने बताया कि हिरासत में लिए गए रूसी नागरिक 2 जुलाई को नव नालंदा महाविहार में 10 दिवसीय विपश्यना शिविर में विपासना करने के लिए पहुंचा था। यहां पर  प्रक्रिया के तहत विपश्यना सेंटर के प्रोफेसर दीपांकर लामा के द्वारा सभी मूल डॉक्यूमेंट की मांग की। वह मूल डॉक्यूमेंट को प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके पास डॉक्यूमेंट (वीजा एवं पासपोर्ट) की छाया प्रति थी। वहीं बंगाल का एक आधार कार्ड मिला है। महाविहार प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। थानेदार ने बताया कि हिरासत में लिए गए नागरिक ने वीजा से भी छेड़छाड़ की है। वर्ष 2021 को 2024 कर भटकाने का काम किया गया है। इस मामले में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशी नागरिक को आधार कार्ड भी निर्गत नहीं की जाती है। ऐसे में प्रतीत होता है कि फर्जी तरीके से आधार कार्ड भी बनवाया है। मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

आदि शर्मा बनकर रह रहा चीन का बैग हाउजे गिरफ्तार

नोएडा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आदि शर्मा के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर ग्रेनो में रहने वले चीन के नागरिक बैग हाउजे को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए बैग हाउजे को वर्ष 2022 में पुलिस वीजा नहीं होने पर डिपोर्ट कर चुकी है। जिसके बाद वह दोबारा नेपाल के रास्ते ग्रेनो में आकर रहने लगा था।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय दूतावास पर हुए हमले की अमेरिकी सांसदों ने की निंदा, कहा- हिंसा बिल्कुल स्वीकार्य नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 07 जुलाई 2023। अमेरिका में भारत के राजदूत सहित कई सांसदों ने सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास में खालिस्तान समर्थकों द्वारा आगजनी की घटना की निंदा की है। मिशिगन 13वें जिले, जॉर्जिया के 6वें कांग्रेस जिले और पेंसिल्वेनिया के पहले कांग्रेस जिले से क्रमशः श्री […]

You May Like

शाहरुख खान ने लोगों से की वोट डालने की अपील, कहा- देश को हित में रखते हुए मतदान करें....|....बीएसएफ की पूर्वी कमान के एडीजी ने भारत-बांग्लादेश सीमा का किया दौरा, तैयारियों का लिया जायजा....|....लोकसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- देश के परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा इंडी गठबंधन....|....पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16000 करोड़ कर्जा लिया - कांग्रेस....|....नए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत, भारत में भी दर्ज किए गए मामले; इस देश में फिर से मास्क लगाने की अपील....|....भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ाई गई, 11 से 2 बजे तक बंद रह सकता है DDU मार्ग...ट्रैफिक एडवाइजरी जारी....|....इन 4 टीमों ने प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपना....|....भारतीयों को बिना वीजा एंट्री देगा रूस; समझौते की तैयारी शुरू, पर्यटकों की होगी मौज !....|....नए राष्ट्रपति की शपथ से पहले ताइवान की संसद में चले लात-घूसे, चीन समर्थक विपक्ष के प्रस्ताव पर सांसद बिल लेकर भागा....|....​"भाजपा को लोकतंत्र खत्म करना है तो सामने आकर करे पीठ-पीछे क्यों कर रहे", तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला