पाकिस्तान में आत्मघाती हमला: विस्फोटक से लदे रिक्शे में धमाका, 2 पुलिसकर्मियों समेत 8 की मौत, 35 से ज्यादा घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 12 मई 2026। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ। लक्की मारवत जिले के नौरंग बाजार इलाके में हुए इस धमाके ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। इस हमले में दो सुरक्षा अधिकारियों और एक महिला सहित कम से कम आठ लोगों की जान चली गई जबकि 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

इस मौके पर जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदे अपने तिपहिया ऑटो रिक्शा में नौरंग बाजार के फाटक चौक पर धमाका कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले आठ लोगों में दो यातायात पुलिसकर्मी और एक महिला शामिल थीं जबकि घटना में 35 अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सराय नौरंग के तहसील मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कई लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए बन्नू तथा पेशावर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया और सभी चिकित्सा कर्मचारियों को बुला लिया गया। ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता शाहदाब खान ने बताया कि राहत कार्य के लिए एम्बुलेंस और विभिन्न टीम घटनास्थल पर भेजी गईं। 

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सुहैल अफरीदी ने विस्फोट का संज्ञान लिया और पुलिस महानिरीक्षक को घटना पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, हम इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और प्रांतीय सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Next Post

‘देश के लिए ‘संकट’ सिर्फ भाजपा है’, पीएम मोदी की सोने वाली अपील पर अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव खत्म होते ही 'संकट' याद आया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 12 मई 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच लोगों से खर्च में कटौती करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि चुनाव खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी […]

You May Like

ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े